फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Increased workload Collectorate angry workers

काम का बोझ बढ़ने से कलेक्ट्रेट कर्मी खफा

Sat, 16 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 16 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Increased workload Collectorate angry workers
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बैठक में एजेंडा पढ़कर सुनाते अध्यक्ष ओम प्रकाश खरे। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या मेें पद रिक्त होने से यहां के कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बांदा यूनिट ने इस पर असंतोष जताते हुए रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन से मांग की है। सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


शनिवार को शाम संघ की बैठक में रिक्त पदों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। महामंत्री सईद अहमद ने कहा कि स्थान रिक्त होने से एक कर्मचारी पर कई-कई पटल के काम का बोझ है। इससे कई समस्याएं आ रही हैं। महामंत्री ने कहा कि भर्ती के लिए शासन और राजस्व परिषद से पत्राचार किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन


संघ के सदस्य कमलाकांत के रिटायर होने पर उनके स्थान पर शस्त्र लिपिक विनोद कुमार को कार्यकारिणी का विशेष सदस्य चुना गया। सर्वसम्मति से कर्मचारियों के मासिक सदस्यता शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश खरे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व मेें संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन 29 व 30 अप्रैल को आगरा में निश्चित किया है। इसमें बांदा से भी संघ के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में रजमोहन प्रसाद, अनीसा बानो, मंजू अग्रवाल, वंदना सिंह, सोनिया सिंह, कैलाश, अरविंद निगम, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अशरफ इत्यादि शामिल रहे। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अजीम ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed