{"_id":"6935c4fb105666b8550d0c8f","slug":"increased-demand-for-low-power-heaters-and-blowers-boosting-the-market-banda-news-c-212-1-bnd1017-137140-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कम बिजली खर्च वाले हीटर-ब्लोअर की बढ़ी मांग, बाजार में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कम बिजली खर्च वाले हीटर-ब्लोअर की बढ़ी मांग, बाजार में रौनक
Sun, 07 Dec 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 3 शहर स्थित बाजार में हीटर खरीदता ग्राहक। संवाद
बांदा। जैसे-जैसे सर्दी अपना असर दिखाने लगी है, शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में हीटर और ब्लोअर की मांग तेजी से बढ़ गई है। सुबह-शाम की ठंडक बढ़ने के साथ ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है और कई नई डिजाइन, कम बिजली खर्च करने वाले और सुरक्षित हीटर-ब्लोअर बाजार में लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहक पहले की तुलना में ज्यादा समझदारी से खरीदारी कर रहे हैं। लोग डिजाइन के बजाय ऊर्जा-बचत मॉडल, सुरक्षा फीचर और लंबी चलने वाली मशीनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कई कंपनियों ने कम बिजली खपत वाले नए मॉडल लांच किए हैं, जिनमें पीटीसी टेक्नोलॉजी वाला हीटर, क्वाटज हीटर, और टर्बो ब्लोअर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ये न सिर्फ कमरे को जल्दी गर्म करते हैं, बल्कि बिजली का बिल भी कम बढ़ाते हैं।
दुकानदार रामप्रताप बताते हैं कि मध्यम वर्ग विशेष रूप से ऐसे मॉडल की तलाश में है जिनमें कम बिजली खपत मोड उपलब्ध हो। इससे घरों में बिजली की खपत सामान्य रहती है और ठंड से राहत भी मिलती रहती है। बाजार में 400 वॉट से 2000 वॉट तक की रेंज में हीटर उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और कमरे के आकार के अनुसार मॉडल चुन रहे हैं।
विज्ञापन
राम प्रताप ने बताया कि जिन ग्राहकाें के बजट का अभाव नहीं वह ऑयल हीटर की मांग कर रहे हैं। जो सेहत के लिए भी नुकसान देह नहीं होता है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने पहले ही पर्याप्त स्टॉक जुटा लिया है। उनका कहना है कि ठंड बढ़ते ही बिक्री और तेजी पकड़ लेगी। बड़े स्टोरों के साथ-साथ छोटी दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों का अनुमान है कि दिसंबर के मध्य से जनवरी तक मांग दोगुनी हो सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हर कीमत के हैं हीटर-ब्लोअर
बांदा। एजेंसी संचालक राम प्रताप बताते हैं कि सन हीटर 1700 रुपये, ऑयल फिल्टर ब्लोअर 10 से 18 हजार रुपये, ब्लोअर 1200 से तीन हजार रुपये, हाईलोजन हीटर पांच सौ से तीन हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं।