फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Including home guards killed three of Lu

लू से होमगार्ड सहित तीन की मौत

Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Including home guards killed three of Lu
गर्मी का कहर - फोटो : amar ujala

बुंदेलखंड में शुक्रवार को गर्मी से होमगार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि पारे में मामूली गिरावट आई है,  लेकिन गर्म हवाएं लोगों को बेचैन किए रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पारे में उतार-चढ़ाव से उमस बरकरार रहेगी। बंदाबांदी भी हो सकती है।

विज्ञापन


चित्रकूट कलेक्ट्रेट में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड बनाड़ी निवासी बैजनाथ (40) को लू लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए, जहां अचानक वह दोबारा बीमार हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह गोकुलपुरी निवासी मजदूर रामदीन अग्रहरि (42) को दो दिनों से डायरिया हो गया था।
विज्ञापन


परिजनों उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां रात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुड़िया ने बताया कि पति को लू लगी थी। इसी तरह कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के साक्षी गोपाल मंदिर के पास (65) वर्षीय महिला को लू लगने पर न्यू पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.5 और न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को यह 48 व 32 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा.एसएस खां ने बताया कि पिछले दिनों कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी व बदली से दोपहर की आर्द्रता 16 से बढ़कर 39 फीसदी रिकार्ड की गई है।

यह सामान्य से 10 फीसदी ज्यादा है। इस सप्ताह हवाओं का रूख बदलने से मौसम में कुछ बदलाव आएंगे। इस हफ्ते शाम और रात को हवाएं तेज रहेंगी। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक 21 मई की रात तेज आंधी और 22 व 23 मई को बदली गर्मी से

                         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed