फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Including former president presidency four prescription filled

पूर्व अध्यक्ष समेत चार ने भरे अध्यक्ष पद के पर्चे

Mon, 16 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 16 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो

विज्ञापन
गई। अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने की होड़ रही। अध्यक्ष पद पर चार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो नामांकन हुए हैं। पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने भी नामांकन दाखिल किया है।

सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। अध्यक्ष पद पर अमर सिंह राठौर, भागीरथ पांडेय, अरविंद पांडेय और रामराजा त्रिपाठी ने पर्चे दाखिल किए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ब्रह्मदत्त शुक्ला और द्वारपाल वर्मा, महासचिव पद पर राजेंद्र गुप्ता व संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर राममिलन कुशवाहा व रामसजीवन वर्मा, संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर प्रमोद अवस्थी, नरेंद्र कुमार गुप्ता, लवकुश मिश्र, पुस्तकालय सचिव पद पर मनोज कुमार द्विवेदी व सुरेंद्र कुमार, सचिव (प्रकाशन) पद पर अजय कुमार शर्मा और मिथलेश कुमार यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मात्र एक पर्चा दाखिल होने से नरेंद्र शुक्ला और प्रबंध कार्यकारिणी के 12 सदस्य भी निर्विरोध चुने जाना तय हैं। कार्यकारिणी में दो सदस्य और चुने जाएंगे।

श्री राठौर वर्तमान इल्डर्स कमेटी में भी सदस्य थे। उन्होंने अपना इस्तीफा कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र नाथ पांडेय को सौंप दिया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना है कि संघ की आम सभा की बैठक में इस्तीफा स्वीकार होगा। ऐसे में उनके नामांकन को लेकर असमंजस्य की स्थिति है। फैसला इल्डर्स कमेटी को करना है।

हालांकि श्री राठौर का कहना है कि वह 13 फरवरी को ही इस्तीफा दे चुके हैं। इल्डर्स कमेटी का फैसला उन्हें मान्य होगा। 18 फरवरी को नाम वापस होंगे। चार वर्षों बाद हो रहे चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी जोश और उत्सुकता है। चुनाव अधिकारी रामनरेश गर्ग ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed