{"_id":"60dcb3958ebc3ecc084c7e99","slug":"in-the-sweltering-heat-the-power-crisis-made-trouble-banda-news-knp63748270","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी में बिजली संकट ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी में बिजली संकट ने किया बेहाल
विज्ञापन
In the sweltering heat, the power crisis made trouble
- फोटो : BANDA
बांदा। तेज धूप की तपन और उमस भरी गर्मी के बीच बिजली संकट ‘कोढ़ में खाज’ साबित हो रही है। कई दिनों से मरम्मत, फाल्ट और ओवरलोड के नाम पर बिजली की आंख मिचौली उपभोक्ताओं को बेहाल किए है। लोगों का सब्र टूट रहा है। सरकार की छवि धूमिल हो रही है और जनप्रतिनिधि भी बिजली संकट से नजरें फेरे हैं। इस समस्या पर बिजली विभाग अभियंताओं की दलील है कि शहर काफी विकसित हो जाने पर ओवरलोड की समस्या बढ़ी है। कम से कम तीन सब स्टेशन और बनने चाहिए।
गांवों तो दूर शहर में ही उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल रही। उमस भरी गर्मी में रात-दिन में बमुश्किल 15-16 घंटे ही बिजली मिल रही है। दिनभर फीडरों में मरम्मत के नाम पर बिजली गुल रहती है तो रात को ओवरलोड और फाल्ट के चलते घंटों बिजली नहीं आती। बिन बिजली उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिला रहे हैं और व्यवस्था को कोस रहे हैं। पिछले कई दिनों से अघोषित कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को भी छोटी बाजार, महेश्वरी देवी, संकट मोचन, बांबेश्वर, अलीगंज फीडर से जुड़े मोहल्लों में बिजली की आवाजाही जारी रही। उपभोक्ताओं में गुस्सा पनप रहा है। बिजली संकट पर ध्यान न दिए जाने पर जनप्रतिनिधियों को भी लोग कोस रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता का कहना है कि भूरागढ़, बड़ोखर, मेडिकल कालेज और पीलीकोठी में एक-एक और सब स्टेशन बनना चाहिए। कमोवेश यही अवर अभियंता (पीली कोठी) कांता प्रसाद का भी कहना है। कहा कि रात को ओवरलोड समस्या से कुछ फीडर ट्रिप हो जाते हैं। गर्मी अधिक पडने से ट्रांसफार्मर और केबिल में आग लग रही है। इससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से बर्बाद हो रहा पानी
बांदा। जल संस्थान की लापरवाही से सैकड़ों लीटर पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। प्रागी मंदिर कुएं से पाइप लाइन के जरिए फूटाकुआं, मर्दन नाका में जलापूर्ति की जाती है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसकी वजह से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। मोहल्लेवासियों ने पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।