फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In the mist of fog crawling superfast express trains

कोहरे की धुंध में रेंग रही सुपरफास्ट, एक्सप्रेस ट्रेनें

Wed, 04 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 04 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
In the mist of fog crawling superfast express trains
कोहरे ने बिगाड़ा ट्रेनों का संचालन - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी है। पटरियों पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा भागने वाली सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें कोहरे की धुंध में रेंग रही हैं। हालत यह है कि तड़के आने वाली ट्रेनें शाम को आ रही हैं। हरेक ट्रेनें 10 से 12 घंटे तक लेट चल रही हैं। सर्दीली हवाओं में प्लेटफार्म पर यात्रियों को घंटों ठिठुरना पड़ रहा है।

विज्ञापन


दो दिन से कोहरा कहर ढा रहा है। मंगलवार को सूरज तो नजर आया लेकिन ट्रेनों की चाल नहीं सुधरी। पूरा दिन कोहरे की सफेद चादर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दृश्यता कम होने से 50 मीटर भी नजर आना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में वाहनों से लेकर ट्रेनों तक की रफ्तार थम गई है।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल में लगभग सभी ट्रेनें कई घंटे विलंब से आ-जा रही हैं। हजरत निजामुद्दीन से मानिकपुर जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को 12 घंटे देरी से आई। शाम को छह बजे बांदा पहुंची। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से शाम दोपहर को 12 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस 10 घंटा की देरी से यहां आई। सुबह 11:30 बांदा आई। ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस भी साढ़े 6 घंटा की देरी से यहां आई। हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटा की देरी से यहां आई। लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस साढ़े छह घंटा की देरी से तड़के 3 बजे यहां आई।

स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने बताया कि सुरक्षा और संरक्षा की दृष्टि से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) अधिकारियों के निर्देश पर रेल पटरियों की पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। गार्ड, ड्राइवरों और अन्य रनिंग स्टाफ की नियमित काउंसलिंग की जा रही है। ट्रेनों के अत्याधिक विलंब एवं निरस्त होने की स्थिति में टिकट रिफंड के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गईं हैं।


गार्ड और चालकों के लिए वाकी-टाकी सेटों एवं अतिरिक्त बैटरियों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही रनिंग स्टाफ को जागरूकता संबंधी पंफलेट बांटे जा रहे हैं। ड्यूटी से पूर्व लोको पायलटों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट लिया जा रहा है। ताकि एल्कोहल लेकर ड्यूटी पर न जाएं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed