फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In the case of urban water system

मंडल में नगरीय पेयजल की स्थिति

Wed, 03 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Wed, 03 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
In the case of urban water system
बांदा जिले के आठ नगरों में 19,883 कनेक्शन धारक हैं। 49 नलकूपों से पेयजल आपूर्ति हो रही है। बांदा शहर में 1.73 लाख आबादी के लिए 25 नलकूप, 7 ओवर हेड टैंक और 940 हैंडपंप हैं। यहां 26.3 एमएलडी के सापेक्ष 21.96 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो पा रही है। 4.34 एमएलडी की कमी है।
विज्ञापन

अतर्रा में 50 हजार की आबादी पर छह नलकूप और 215 हैंडपंप हैं। नरैनी में 17 हजार आबादी पर सात नलकूप और 89 हैंडपंप, बबेरू में 17 हजार आबादी पर तीन नलकूप और 131 हैंडपंप, मटौंध में केन नदी से 0.66 एमएलडी पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ओरन में 6800 की आबादी पर तीन नलकूप व 89 हैंडपंप तथा तिंदवारी में 12 हजार आबादी पर दो नलकूप और 142 हैंडपंप हैं। ग्रामीण पेयजल योजनाएं में बांदा में 19 गांवों में 5.28 लाख की आबादी पर 66 नलकूप हैं। यहां 9465 कनेक्शन धारकों में हर रोज 20.28 एमएलडी पानी की जरूरत पर 17.23 एमएलडी पानी मिल रहा है। 3.5 एमएलडी की कमी है। 89 ओवरहेड टैंकों में 44 बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट में कर्वी, सीतापुर, मानिकपुर और राजापुर नगरीय क्षेत्रों में नलकूप, ओपेन वेल और पयश्वनी नदी पेयजल के स्रोत हैं। यहां 97,400 आबादी पर आठ नलकूप और 632 हैंडपंप हैं। यहां 7,599 कनेक्शन धारक हैं। 8.92 एमएलडी पानी की मांग है, पर आपूर्ति सिर्फ 5.5 एमएलडी हो पा रही है। 3.42 एमएलडी पानी की कामी है। आठ ओवरहेड टैंक और 3 सीडब्ल्यूआर हैं।
375 गांवों में 239 में पाइप लाइन से आपूर्ति की जा रही है। 136 गांवों के लोग आज भी हैंडपंपों पर आश्रित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 14 ग्राम समूह पेयजल योजनाएं चल रही हैं। 8378 कनेक्शन धारक हैं। 3.65 लाख आबादी पर 69 नलकूप और 100 ओवरहेड टैंक हैं। इनमें 41 बंद हैं।
महोब के पांच नगरीय क्षेत्रों महोबा, चरखारी, कबरई, कुलपहाड़ और खरेला में 1.85 लाख आबादी के लिए 30 नलकूपों और 2717 हैंडपंपों के जिम्मे पेयजल व्यवस्था है। यहां 9768 कनेक्शन धारकों के लिए 22.11 एमएलडी हर रोज पानी की जरूरत है, पर जल संस्थान 19.60 एमएलडी पानी ही दे पा रहा है। 2.51 एमएलडी पानी की अभी और जरूरत है।
41 ओवरहेड टैंक और 15 सीडब्ल्यूआर हैं। जैतपुर, रिवाई, पनवाड़ी, खन्ना में चार ग्राम पेयजल समूह चल रही हैं। 96 हजार आबादी पर 15 नलकूप हैं। 4.41 एमएलडी पानी की जरूरतपर सिर्फ 3.31 एमएलडी पानी से काम चलाना पड़ रहा है। 1.10 एमएलडी पानी की कमी रहती है। 31,261 ग्रामीण कनेक्शन धारक हैं। 221 गांवों के लोग हैंडपंप पर आश्रित हैं।
हमीरपुर के सात नगरीय क्षेत्रों में 2.32 लाख आबादी पर 46 नलकूप और 1907 हैंडपंप हैं। 18,999 कनेक्शन धारकों पर यहां 26.44 एमएलडी के सापेक्ष 25.39 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। 15 ओवरहेड टैंक हैं।

1.5 एमएलडी पानी यहां और चाहिए। जिले के 110 गांवों में 100 में पाइप लाइन से आपूर्ति का दावा किया गया है। 10 गांवों के लोग पेयजल योजनाओं से महरूम हैं। 10,391 घरों में नल कनेक्शन हैं।
20 एमएलडी के सापेक्ष 26.34 एमएलडी पानी हर रोज मिल रहा है। 2.56 लाख आबादी पर 18 ग्राम समूह पेयजल योजनाएं संचालित हैं। 74 नलकूप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed