फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   in Mehndi Rchao Renu and Mantsha topped

मेहंदी रचाओ में रेनू और मंतशा अव्वल

Mon, 24 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 24 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
in Mehndi  Rchao Renu and  Mantsha topped
रंगोली बनातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा/बबेरू। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूल, कालेजों में रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का सिलसिला जारी है। सोमवार को मुख्यालय बांदा और बबेरू में रैली निकाली गई। मेंहदी, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं।यहां जीजीआईसी में जूनियर और सीनियर वर्ग में ‘मेंहदी रचाओ’ प्रतियोगिता हुई। जूनियर में जीजीआईसी की कुमारी रेनू त्रिवेदी और कुमारी सुमन क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। फातिमा गर्ल्स इंटर कालेज की कुमारी शबी तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में राजकीय महिला डिग्री कालेज की कुमारी मंतशा खातून अव्वल और बीपी ओमर बालिका इंटर कालेज की कुमारी शिवानी और कुमारी दीपा द्विवेदी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। एसडीएम प्रहलाद सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने इन छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य शशिकला सिंह ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन


उधर, लोकहित महाविद्यालय, गुरेह में पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा कृति, प्रभा देवी, हेमा सिंह, ज्योति, एकता और छात्र अनिल कुमार, कामता गुप्ता, बुद्धविलास, मनोज कुमार और रामदेव आदि ने भागीदारी की। प्रबंधक डा.रवि चौरसिया, प्राचार्य संध्या द्विवेदी और कार्यक्रम प्रभारी डा.रामबाबू पाल ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर टीचर पंकज द्विवेदी, रोहिणी सिंह, चित्रा रैकवार, दिलीप पांडेय, प्रीति साहू, राजेश सिंह, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। राजा देवी डिग्री कालेज में छात्र-छात्राओं से मतदाता बबने के लिए फार्म-6 भरवाया गया। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह समेत डॉ. कुलदीप यादव, द्वारिका प्रसाद, कुमारी नीलम गुप्ता, मोहम्मद अफसर अली तथा गोविंद दीक्षित इत्याद शामिल रहे। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक जेपी शर्मा इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य डा. अनिल कुमार सिंह व प्रवक्ता पीके सिंह और राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। आदर्श किसान इंटर कालेज, भभुवा में प्रधानाचार्य रामखिलावन प्रजापति की अगुवाई में छात्रों ने जागरूकता रैली निकाल कर मतदान का संदेश दिया। उमाशंकर सिंह परमार व रविशंकर गुप्ता आदि उपस्थित रहे। जीजीआईसी में रंगोली प्रतियोगिता में आकांक्षा वशंत प्रथम, प्रांजल गुप्ता व प्रीति देवी द्वितीय और शालू व सरोज तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य रामावती वर्मा, तारा शर्मा, वंदना गुप्ता, आरती गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed