फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In Banda a boy committed suicide by hanging himself after failing again in high school

सोनू सह न सका दो बार फेल होने का सदमा: फंदे पर लटकर दे दी जान, खुदकुशी से पहले उसने दिया था मां-बाप की ये हिंट

Tue, 13 May 2025 11:07 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बबेरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बबेरू Published by: विकास कुमार Updated Tue, 13 May 2025 11:07 PM IST
सार

भाई का कहना है कि सोनू बबेरू के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। वह दो बार 10वीं में फेल हो गया था। इस पर उसने मां पुष्पा देवी और बहन से कहा था कि अब उसका एडमिशन भी नहीं होगा। 

विज्ञापन
In Banda a boy committed suicide by hanging himself after failing again in high school
दो बार फेल होने के बाद कर ली खुदकुशी - फोटो : Freepik

विस्तार

हाईस्कूल में दूसरी बार फेल होने पर बांदा स्थित सातर गांव निवासी सोनू वर्मा (16) ने सोमवार को दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहन ने देखा तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह फेल होने से परेशान रहता था।

विज्ञापन

भाई मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार को दोपहर सोनू खाना खाने के बाद 100 मीटर की दूरी पर दूसरे मकान में चला गया। दोपहर बाद करीब चार बजे जब पिता छत्रपाल ने बेटी मधु से कहा कि जाकर देखो कि सोनू ने भैंसों को पानी पिलाया कि नहीं। मधु वहां पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था और अंदर लगे जाल से रस्सी के फंदे से सोनू का शव लटक रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का कहना है कि सोनू बबेरू के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। वह दो बार 10वीं में फेल हो गया था। इस पर उसने मां पुष्पा देवी और बहन से कहा था कि अब उसका एडमिशन भी नहीं होगा। गांव के दोस्त भी उसे फेल होने पर चिढ़ाते थे। वह तीन भाई दो बहनों में चौथे नंबर का था। मरने से पहले उसने अपने माता-पिता को घर के बक्से और कीमती सामान की चाबी भी सौंप दी थी।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजन हाईस्कूल में दो बार फेल होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed