{"_id":"5a9059ba4f1c1b187e8b7e56","slug":"in-22-concerted-conclusions-in-the-collective-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक समारोह में 22 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक समारोह में 22 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में जोड़े(
- फोटो : अमर उजाला
लवकुश शिक्षा सदन ट्रस्ट द्वारा सजाए गए पंडाल में शुक्रवार को यहां 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। यह सभी निषाद बिरादरी के थे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हरेक वधू के खाते में 20 हजार रुपये और दान के रूप में अन्य सामान दिया गया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सहित स्थानीय विधायक ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
मरका गांव के मुडिय़ा बाबा परिसर में भव्य पंडाल और तैयारियों के बीच दूल्हा-दुल्हन और उनके साथ परिजन व घराती-बाराती उपस्थित थे। द्वारचार, जयमाल, भांवर आदि की रस्में हुईं। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा व जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुशवाहा ने वर-वधू को आभूषण सहित अलमारी, बक्सा, बर्तन, रजाई आदि उपहार दिए।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से दुल्हनों के खाते में 20 हजार और 15 हजार रुपये का सामान दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जोड़ों को शौचालय और उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा। कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब कन्याओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एसडीएम अवधेश कुमार, क्षेत्राधिकारी, बीडीओ धीरेंद्र यादव समेत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व डीडीसी गीता सागर, विवेकानंद गुप्ता, अजय पटेल, विश्वेश्वर पांडेय, राम प्रकाश साहू, राम प्रकाश गुप्ता, विजय पाल, विजय विक्रम, रामनरेश सिंह, विनोद निषाद, पंकज द्विवेदी, सुधीर आदि शामिल रहे।