Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Immersion procession taken out with musical instruments

Banda News: गाजे-बाजे के साथ निकाला विसर्जन जुलूस

Thu, 26 Oct 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Immersion procession taken out with musical instruments
बांदा। 10 दिन तक पंडालों मेें विराजमान दुर्गा प्रतिमाएं विदा हो गईं। जय अंबे, जय जगदंबे के उद्घोषों के बीच प्रतिमाओं को केन नदी किनारे बने तालाब में विसर्जित कर दिया गया। इससे पूर्व शहर मेें निकले गए जुलूस में लगभग 400 दुर्गा प्रतिमाएं शामिल रहीं। कई संगठनों ने जुलूस पर जगह-जगह फूल बरसाए।
विज्ञापन


नवरात्र में रोजाना नए स्वरूपों में सजी देवियों को दशहरा पर मंगलवार की सुबह पंडालों से उठाकर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सजा दिया गया। ट्रैक्टर को भी झांकी के रूप में सजाया गया। शहर और आसपास के गांवों से आईं देवी प्रतिमाओं को केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने बलखंडी नाका में टोकन जारी किए। भागवत रत्न आचार्य लवलेश दीक्षित ने पहले टोकन दिया। टोकन से ही प्रतिमाओं का काफिला शहर के महेश्वरी देवी, प्रकाश टाकीज, शंकर गुरु चौराहा, अमर टाकीज, जामा मस्जिद, जिला परिषद, खूटी चौराहा, बाबूलाल चौराहा से पुराने ओवरब्रिज, रोडवेज, संकट मोचन होते हुए केन नदी बनवाए गए तालाब पर पहुंचा। बारी-बारी से प्रतिमाएं नाव के जरिए विसर्जित की गईं।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
मूर्ति विसर्जन के दौरान शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। विमान मार्गों से लेकर नदी घाट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही। महिला उप निरीक्षक व आरक्षी भी सादी वर्दी में तैनात रहीं। जिला प्रशासन ने ड्रोन कैमरों से निगरानी की। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमा, सीओ गवेंद्र गौतम, सीओ अंबुजा सिंह, बम निरोधक दस्ते के प्रभारी अंबुज सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र, अभिषेक द्विवेदी, मोहन लाल,धीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहर्रम कमेटी ने कराया मुंह मीठा
विसर्जन जुलूस में मुस्लिम वर्ग के लोगों ने देवी भक्तों का मुंह मीठा कराकर ठंडा पानी पिलाया। शहर मोहर्रम कमेटी ने अमर टाकीज तिराहे पर पंडाल और स्टाल लगाकर लड्डू और ठंडे पानी के पाउच बांटे। संरक्षक मुमताज अली, डाॅ. शुएब नियाजी, अरशद निजामी, निज़ामुद्दीन फारुकी, चांद मियां, जावेद खां, आसिफ अली, सौरभ, नईम भी शामिल रहे।

सपा ने आयोजकों को किया सम्मानित
देवी भक्तों को रिझाने में सियासी दल भी नहीं चूके। प्रतिमा विसर्जन जुलूस में भाजपा नेता केंद्रीय दुर्गा महोत्सव कमेटी के पंडाल में जमे रहे। प्रमुख विपक्षी दल सपा ने पंडाल लगाकर प्रतिमाओं की कमेटियों को सम्मानित किया और स्मृति चिह्न दिए। सपा शहर अध्यक्ष कुतैबा जमां की मेजबानी में जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा, शिवकरन पाल, नंदकिशोर यादव, वसीक अहमद भी मौजूद रहे।

लंबे रुट में शॉर्टकट अपनाया
बांदा। प्रतिमा विसर्जन जुलूस का निर्धारित मार्ग काफी लंबा होने से कई प्रतिमाओं के वाहन और जुलूस ने इसकी अनदेखी कर शार्टकट अपनाया। रात 9 बजे के बाद कई प्रतिमाएं अमर टाकीज तिराहे से सीधे सिगनल ट्रैफिक (बाबूलाल चौराहा) पहुंच गईं। इससे इनका रूट लगभग एक किलोमीटर कम हो गया। उधर, प्रशासन ने अबकी भी नवाबी जामा मस्जिद के सामने की सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर कोई भी वाहन या जुलूस उस तरफ नहीं जाने दिया।


दुर्गा पंडालों को किया सम्मानित
केंद्रीय पूजा महोत्सव कमेटी ने देवी प्रतिमा पंडालों के आयोजकों को शील्ड देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, संरक्षक राजकुमार शिवहरे, महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद, सांसद आरके पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, राजकुमार राज, विनोद जैन, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, ब्लाॅक प्रमुख सोनू सिंह, प्रकाश साहू, अभिषेक पांडेय, लखन राजपूत, रमेश गुप्ता, रमाशंकर राजपूत, मनेाज जैन नईम नेता आदि मौजूद रहे। संचालन संजय काकोनिया व पंकज रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed