फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal mining found on river bank in Kahla village, report on unknown

Banda News: कहला गांव में नदी किनारे मिला अवैध खनन, अज्ञात पर रिपोर्ट

Thu, 19 Dec 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining found on river bank in Kahla village, report on unknown
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव के केन नदी क्षेत्र पर अवैध बालू खनन का गड्ढा मिला है। लेखपाल की शिकायत पर खान निरीक्षक ने मौके पर जांच कर अज्ञात में खनन व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खान निरीक्षक गौरव कुमार गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कहला गांव के क्षेत्रीय लेखपाल नीरज शुक्ला की शिकायत पर उन्होंने कहला गांव स्थित केन नदी क्षेत्र पर जांच की तो मौके पर एक मीटर लंबा, सवा दो मीटर चौड़ा और सवा तीन मीटर गहरा खनन का गड्ढा मिला है। इस गड्ढे से बालू भी निकालने का प्रमाण मिला है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में बालू खनन व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed