फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal mining did not stop, two mine officers changed in 14 days

अवैध खनन नहीं थमा,14 दिन में दो खान अधिकारी बदले

Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining did not stop, two mine officers changed in 14 days
बांदा। सिर्फ 14 दिन में दो खान अधिकारी बदल दिए गए। पिछले माह यहां नियुक्त किए गए खनिज अधिकारी दिनेश सिंह की जगह शासन ने नया खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार को नियुक्त कर दिया है। उन्हें आगरा से यहां 23 जून को भेजा गया है। मात्र 14 दिनों में इस फेरबदल को लेकर अवैध खनन न रुकना माना जा रहा है। प्रशासन को नरैनी, मानिकपुर, बबरेटा सहित जिले में कई जगहों पर लगातार खनन की शिकायतें मिल रहीं हैं।
विज्ञापन

केन और बागै नदी में बालू और मौरंग के अवैध खनन की शिकायतों पर पिछले माह लखनऊ से आई टीम ने कई खदानों का निरीक्षण किया था। बड़े पैमाने पर मिले अवैध खनन की रिपोर्ट पर शासन ने यहां तैनात खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लखनऊ निदेशालय से संबद्ध कर दिया था।
विज्ञापन

इनके स्थान पर निदेशालय में कार्यरत दिनेश सिंह को यहां नौ जून इस पद पर भेजा गया था। अब फिर शासन ने खनिज अधिकारी बदल दिया। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, लखनऊ निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने आगरा के खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार को यहां भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनिज अधिकारी द्वारा नरैनी विधायक का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। विधायक ओममणि वर्मा का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि 26 जून को खनिज अधिकारी का तबादला हो गया है। कई बार फोन लगाने के बाद भी फोन न उठने या स्विच ऑफ बताने पर उन्होंने इसकी शिकायत बैठक में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed