फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal mining being done in the name of making way from the fields

खेतों से रास्ता बनाने के नाम पर हो रहा अवैध खनन

Fri, 10 Jun 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining being done in the name of making way from the fields
Illegal mining being done in the name of making way from the fields - फोटो : BANDA
बांदा/खप्टिहा कला। जिले में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। खनन के कारोबार में लगे माफिया बालू और मौरंग के नाम पर किसानों के खेतों को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

पैलानी तहसील क्षेत्र के खप्टिहा कला में दबंग ठेकेदारों ने करीब एक दर्जन किसानों के खेतों को खोद डाला है। ये ठेकेदार रास्ते की मंजूरी बताकर रात में खेतों को खोदकर खनन करने में लगे हैं। इससे खेतों पर गहरे गड्ढे हो जाते हैं। केन और बागेन नदी के आसपास करीब एक दर्जन से अधिक खदानों के आसपास सैकड़ों किसानों के खेतों से रास्ता बनाने के नाम पर खनन हो रहा है। इन खेतों में 20 फीट से अधिक गहरे गड्ढे हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

तटबंधों पर चल रहीं मशीनें, निकाल रहे बालू
नरैनी। केन नदी क्षेत्र में बालू न बचने पर बालू माफिया प्राकृतिक तटबंध में मशीनों से बालू निकाल रहे हैं। किसानों की जमीनों पर खनन हो रहा है। केन की मुख्य जलधारा से कुछ ही दूरी पर खेतों में मशीनें लगाकर खोदाई कर बालू निकाली जा रही है। जिससे नदी का प्राकृतिक तटबंध क्षतिग्रस्त हो रहा है। क्षेत्र के बरसंडा मानपुर, लहरेटा गांवों में नदी किनारे की निजी भूमि पर दिए गए पट्टे पर खनन किया जा रहा है। गिरवां क्षेत्र के मध्य प्रदेश के रामपुर सहित गांवों में नदी किनारे खनन किया गया है। कई जगह खेतों से 30 से 40 फीट गहरी खोदाई कर बालू निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
छनिहा डेरा निवासी बद्री विशाल निषाद का कहना है कि एक माह पूर्व खेत में खनन होने की शिकायत एसडीएम सुरभि शर्मा से की थी। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन पाए जाने की पुष्टि भी की थी, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दबंगई से ठेकेदार करते खनन
किसान अरविंद कुमार, भिखारी निषाद, राजेंद्र, लाखन, मोहन कुमार, राजेश, बद्री विशाल निषाद, बाबूलाल, छोटेलाल, गयादीन, सिया राम, दयाराम, पंकज, परागी आदि किसानों ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने दबंगई से उनके कई बीघे खेत को खोद डाले हैं। नतीजा यह है कि आने वाले बरसात के समय पर इन गहरे गड्ढों पर कई लोगों जान भी जा सकती हैं।

वर्जन
खनन की शिकायतें मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई कर्मचारी नहीं सुन रहा है तो किसान खुद आकर जानकारी दे सकते हैं। - दिनेश सिंह, पैलानी एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed