{"_id":"662ab0ac96657376fe015706","slug":"illegal-liquor-found-in-grocery-store-two-arrested-banda-news-c-212-1-bnd1003-109783-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किराने की दुकान से मिली अवैध शराब, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किराने की दुकान से मिली अवैध शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। आबकारी टीम ने शहर से सटे महोखर गांव में दबिश दी तो 50 लीटर अवैध कच्ची शराब और देसी शराब की शीशी बरामद हुईं। किराने की दुकान से अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी व आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन रोहन कुमार तथा देहात कोतवाली पुलिस की टीम ने महोखर के अभई मोहल्ले में तालाब के निकट बनी गुमटी में जांच की। मौके पर 15-15 लीटर कच्ची शराब तीन पीपों में व 31 शीशी देशी शराब (मस्तीह ब्रांड) बरामद हुए। टीम ने बरामद शराब जब्त करते हुए दुकानदार अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद बैंक वाली गली में कई घरों में जांच व पूछताछ की। यहां देवकुमार के पास से 15 लीटर की दो पीपों में 30 लीटर अवैध शराब मिली। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ देहात कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।