फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal ammunition factory caught, father and son arrested

Banda Crime: अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार, ये सामान हुआ बरामद

Wed, 03 May 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 03 May 2023 12:59 AM IST
सार

पिता-पुत्र अपने पशुबाड़े में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते थे। पशुबाड़े से धौकनी, ड्रिल मशीन, छेनी, नोहाई, हथौड़ा, आरी स्प्रिंग, रेती, ब्लेड आदि बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Illegal ammunition factory caught, father and son arrested
पशु बाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बिसंडा पुलिस ने थनैल गांव में एक अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी है। मौके से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 25 असलहे व बनाने का सामान बरामद किया गया है। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनिवास मिश्र व सीओ राकेश कुमार सिंह ने असलहा फैक्टरी का भंडा फोड़ किया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के थनैल गांव में पिता-पुत्र अपने पशुबाड़े में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते थे। सोमवार की रात छापा मारकर मुन्नी लाल विश्वकर्मा व उसके पुत्र राजेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। पशुबाड़े से धौकनी, ड्रिल मशीन, छेनी, नोहाई, हथौड़ा, आरी स्प्रिंग, रेती, ब्लेड आदि बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed