आईआईटी छात्र की छत से गिरकर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी (बांदा)। कानपुर में आईआईटी छात्र की अपने ही घर की छत से गिरकर मौत हो गई। इसी वर्ष उसने नवोदय विद्यालय से इंटरमीडिएट परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की। मेधावी की मौत पर परिवार के साथ गांव में भी शोक व्याप्त है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव में सुरेशचंद्र द्विवेदी का 18 वर्षीय पुत्र मयंक द्विवेदी कानपुर में आईआईटी का छात्र था। इसी वर्ष उसने फातेहपुर के नवोदय विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। अच्छे अंक हासिल करने पर उसका दाखिल आईआईटी में हो गया था। प्रवेश के बाद वह कानपुर में ही रह रहा था।
इस बीच उसकी तबियत गड़बड़ हुई तो तीन दिन पहले रविवार को कानपुर से अपने घर मूंगुस गांव आ गया। उसे खसरा की शिकायत थी। इसका इलाज चल रहा था। पिता ने बताया कि मंगलवार की रात मयंक घर की दूसरी मंजिल पर छत में सो रहा था। परिवार के अन्य लोग नीचे थे। रात को बारिश होने पर वह नींद में उठकर जीने की ओर भागा तभी सीधे नीचे आंगन में आ गिरा। उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों की आंख खुली तो उसे आंगन में पड़ा पाया। आनन-फानन तिंदवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी उसकी हालत नाजुक बताकर कानपुर रिफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस में लेकर जा रहे थे तभी लगभग 70 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद बिंदकी के नजदीक मयंक की मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता इकलौता बेटा था। एक छोटी बहन भी बताई गई है। पिता संतोष कुमार का तिंदवारी में मेडिकल स्टोर है। परिजनों ने बिना कोई पुलिस कार्रवाई या पोस्टमार्टम के गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मेधावी छात्र की मौत पर परिवार के अलावा गांव में भी शोक छाया रहा। बड़ी संख्या में मृतक के घर जाकर सांत्वना जताई।