फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   IG's team caught gambling, SO suspended

आईजी की टीम ने पकड़ा जुआ, एसओ सस्पेंड

Sat, 20 Aug 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 20 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
IG's team caught gambling, SO suspended
police

अतर्रा/बदौसा। लंबे समय से पुलिस संरक्षण में चल रहे नालबंद जुआड़खाने में इलाहाबाद से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर 11 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास चार लाख रुपये, मोबाइल फोन और 11 बाइक बरामद हुईं। यह कार्रवाई इलाहाबाद आईजी जोन के आदेश पर की गई। आईजी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने बदौसा थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस संरक्षण में दबंग लोग काफी दिनों से नालबंद जुए की फड़ चला रहे थे। स्थानीय स्तर पर तवज्जो न मिलने पर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत दो दिन पूर्व बांदा निरीक्षण में आए आईजी जोन (इलाहाबाद) डॉ. केएस प्रताप कुमार से की।
विज्ञापन


आईजी के निर्देश पर टीम ने शुक्रवार की शाम नाटकीय ढंग से तरसूमा गांव में प्राइमरी स्कूल में चल रही जुए की फड़ में छापा मारा। 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर चार लाख रुपये, आठ मोबाइल फोन और 11 मोटर साइकिल बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद टीम ने क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार और बदौसा थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय को बुलाकर जुआरियों को उनके हवाले कर दिया। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय को भी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय को निलंबित कर दिया। एसआई शिवशरण शर्मा को थाने का प्रभारी नियुक्त किया है।


उधर, ग्रामीणों की मानें तो करीब 50 लाख रुपये का जुआ था। कई जुआरी भाग निकले। गिरफ्तार जुआरियों में जुआ संचालक अनिल कुमार उर्फ राजा दुबे पुत्र विजय कुमार (संजय नगर, अतर्रा), शैलेंद्र धुरिया पुत्र मइयादीन (बबेरू), कमलेश जाटव पुत्र जंगली प्रसाद, दिग्विजय कुरील पुत्र छोटेलाल, नवनीत शिवहरे पुत्र रामेश्वर प्रसाद, दिनेश गुप्ता पुत्र छेदीलाल, दिवाकर पांडेय पुत्र प्रकाश चंद्र पांडेय, ओम प्रकाश पटेल पुत्र शिवपाल, महेंद्र कुमार पुत्र भोला प्रसाद (सभी अतर्रा) व विमल कुमार पुत्र शिवबरन (बिसंडा) और रमेश रैकवार पुत्र रामस्वरूप (कर्वी, चित्रकूट) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed