फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If worship of God and worship of God, then quarrel ends

भगवान का भजन और खुदा की इबादत करें तो झगड़े खत्म

Sat, 25 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
If worship of God and worship of God, then quarrel ends
ृत्संग को संबोधित करते जय गुरुदेव के पंकज महाराज। - फोटो : BANDA
कालिंजर। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज ने कहा कि मानव शरीर की प्राप्ति परमात्मा का सबसे बड़ा वरदान है। उन्होंने कहा कि प्रभु प्राप्ति वाले संत महात्मा की तलाश करें। जीवन का मुख्य काम यही था। लेकिन लोग इसे भूल गए और दुनिया को अपना मानकर भव सागर में गोते लगा रहे हैं। भगवान का भजन और खुदा की इबादत करने लगें तो देश दुनिया के सारे झगड़े खत्म हो जाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम यहां आए पंकज महाराज के प्रवचन सुनने के लिए भारी तादाद में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। रामलीला मैदान में आयोजित सत्संग सभा में उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में 40 दिवसीय जनजागरण यात्रा का उद्देश्य जीवों को चेताने और समझाने के लिए है। लोग दुनिया के ज्ञान को पढ़कर अहंकार में डूब जाते हैं।
विज्ञापन

पहले मानवतावादी बनें। मानव धर्म कर्म अपनाएं। एक-दूसरे की सेवा करें। आपस में प्रेम से रहें। सत्य, अहिंसा, उदारता, सेवा, त्याग, न्याय, दया आदि के गुण अपने जीवन में उतारें। शाकाहार अपनाएं। नशों को त्यागें। यह चरित्र पतन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान का भजन और खुदा की इबादत करने लगें तो देश दुनिया के सारे झगड़े खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 9 से 11 मार्च तक मथुरा आश्रम में होली सत्संग होगा। इसमें सभी शामिल हों। सत्संग सभा में ग्राम प्रधान रामकिशोर पटेल (पुरैनिया), रामबहोरी कुशवाहा (कटरा), अशोक दुबे (कालिंजर), रामदत्त मिश्र (कटरा), फेरमलाल यादव (कोटारी), हरिश्चंद्र यादव (बहादुरपुर) सहित धर्मराज यादव, मनीराम यादव, रामचंद्र यादव, सतीशचंद्र वर्मा, शिवनारायण शर्मा आदि उपस्थित थे। पुलिस की भी व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed