{"_id":"62619dcd6ac10b4fdd1a9507","slug":"if-the-wife-did-not-come-along-the-laborer-hanged-her-banda-news-knp692519853","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी साथ न आई तो मजदूर ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी साथ न आई तो मजदूर ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मायके से पत्नी के साथ न आने पर मजदूर ने फांसी लगा ली। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव उतारा। घरवालों का कहना है कि शराब पीने को लेकर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। ससुराल से लौटने के बाद उसने फांसी लगा ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के पचुल्ला गांव में राम प्रसाद (30) ने बुधवार की रात कमरे का दरवाजा बंदकर पत्नी की साड़ी से फांसी लगा ली। देर रात खेत से लौटी मां गिरजा देवी ने दरवाजों की सांस से शव लटका देखा। सूचना के लगभग एक घंटे बाद पहुंची पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने फंदे से शव को नीचे उतारा। मृतक के भाई मंगल वर्मा ने बताया कि राम प्रसाद मजदूरी करता था। उसकी शादी तीन साल पहले रामपुर (मध्य प्रदेश) में हुई थी। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
बताया कि राम प्रसाद शराब का लती था। इसी बात पर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। 8 दिन पहले पत्नी रामदेवी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। रामप्रसाद उसे लिवाने गया। पत्नी के साथ आने से इनकार करने पर बुधवार को शाम घर लौटा और फंदे पर झूल गया।