{"_id":"666f3788358e75a83a0104c4","slug":"if-the-transformer-burns-then-the-cable-gets-disrupted-electricity-supply-gets-disrupted-banda-news-c-212-1-bnd1003-111955-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रांसफार्मर जले तो कहीं केबल, बेपटरी हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रांसफार्मर जले तो कहीं केबल, बेपटरी हुई बिजली
विज्ञापन
बांदा। बिजली कटौती इस भीषण गर्मी में लोगों पर भारी पड़ रही है। शनिवार की रात भूरागढ़ व पीलीकोठी उपकेंद्रों से जुड़े ज्यादातर मोहल्लों में बिजली आंख मिचौली करती रही तो कहीं रात भर नहीं आई। वहीं दिन में छोटी बाजार व मर्दनाका में लगे ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। कई जगह जंपर उड़ने व केबल जलने से बिजली की आवाजाही लगी रही और लोग गर्मी में परेशान रहे।
बिजली विभाग ऐसी गर्मी में अनवरत बिजली आपूर्ति में विफल साबित हो रहा है। सरकार बिजली उपकरणों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, पर इसका प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं दिख रहा है। बिजली कटौती के कारण लोग रात भर जागकर गुजार रहे हैं। वहीं दिन में बिजली की आंख मिचौली से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने तीन दिन पहले मुख्य अभियंता व बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर हिदायत दी थी, उसका भी कोई असर नहीं है। इस भीषण गर्मी में केबल और ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं। शनिवार को शाम साढ़े सात बजे से बिजली की आंख मिचौली शुरू हुई तो दूसरे दिन शाम तक यही सिलसिला चलता रहा।
महेश्वरी देवी मंदिर से कोतवाली रोड में एक फेस न होने से रात भर लोग नहीं सो पाए। मढि़ाया नाका में इतना कम वोल्टेज रहा कि पंखे चले ही नहीं। सेढ़ू तलैया मोहल्ले में रात नौ बजे बिजली गई तो सुबह आई। यही स्थिति अतर्रा चुंगी में रही। तुलसी नगर से जुड़े इस फीडर में आपूर्ति बेपटरी रही। शुकुल कुआं, छाबी तालाब, इंद्रप्रस्थ नगर, फूटाकुआं, सर्वोदय नगर, कालका चौराहा, इंदिरा नगर में रविवार को पूरे दिन बिजली ने परेशान किया।
विज्ञापन
शांति नगर (कालूकुआं) में रात 11 बजे जैसे लोग सोए बिजली चली गई। पूरी रात नहीं आई। मर्दननाका में अवस्थी ढाल के पास रात 12 बजे ट्रांसफार्मर जल गया। दिन में गुलाबबाग व खाईंपार, अलीगंज में इतना कम वोल्टेज रहा कि लोग परेशान रहे। वहीं लोहिया पुल के पास इतना ज्यादा वोल्टोज रहा कि लोग पंखा-कूलर व फ्रिज नहीं चला सके। द्वारिका विहार तुलसीनगर की लाइट भी रात भर आती जाती रही। बलखंडीनाका पुलिस चौकी के पीछे, छाबी तालाब, डीएवी कालेज रोड में दिन में बिजली की जमकर कटौती हुई। पीलीकोठी उप केंद्र में दोपहर तीन बजे मुख्य ट्रांसफार्मर हीट हो गया। इसे बंद करना पड़ा तो छह बजे के बाद लाइट मिली।
केबल जलने से दो मोहल्लों में बिजली गुल
नरैनी। कस्बा में रामनगर और शास्त्री नगर मोहल्ले में पूरी रात बिजली गुल रही। पता चला कि 232केवीए विद्युत स्टेशन के पास बंच केबल में रात 11 बजे आग लग गई। रात में बिजली कर्मी पहुंचे और सही करने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। दोनों मोहल्लों की पूरी रात बिजली नहीं आई और लोग रात भर जागते रहे। रविवार को सुबह बिजली कर्मियों ने काम शुरू किया। तब कहीं जाकर दोपहर डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके आधे घंटे बाद ही दूसरी केबल जल गई। मोहल्लों के लोगों ने पानी लाकर आग बुझाई।