फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the mother did not give two thousand rupees, the son gave his life.

मां ने दो हजार रुपये नहीं दिये, बेटे ने लगाया फंदा

Fri, 04 Nov 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
If the mother did not give two thousand rupees, the son gave his life.
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक को मां ने दो हजार रुपये नहीं दिए तो फंदा लगाकर जान दे दी। मां से पहले लिए रुपये से वह शराब पी गया था।
विज्ञापन

अब वह मुंबई जाने के लिए रुपये मांग रहा था। इस बार मां ने रुपये नहीं होने की बात कही तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
गायत्री नगर का सचिन (22) मजदूरी करता था। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मां लक्ष्मी पान मसाला की गुमटी रखे है।
मां ने बताया कि वह कुछ दिन से मुंबई जाने की जिद कर रहा था। उससे दो हजार रुपये मांग रहा था। उसके पास रुपये नहीं थे। पहले भी उसने बाहर जाने के लिए रुपये लिए थे, जो उसने शराब पर खर्च कर दिए थे।

उसने पैसे नहीं दिए तो बुधवार की देर रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह अविवाहित था। इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

युवक शराब का आदी बताया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed