फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If action is not taken on SI then there will be agitation

एसआई पर कार्रवाई न हुई तो होगा आंदोलन

Wed, 04 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
If action is not taken on SI then there will be agitation
If action is not taken on SI then there will be agitation - फोटो : BANDA
बांदा। अधिवक्ता के साथ थाने में अभद्रता करने वाले एसआई के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो बार संघ आंदोलन करेगा। बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में वकीलों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता रामसहाय साहू के साथ कमासिन थाने में एसआई द्वारा की गई अभद्रता की निंदा की गई। महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि संघ का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिलेगा और एसआई के खिलाफ कार्रवाई के बारे में जानकारी ली जाएगी। कार्रवाई न होने पर संघ आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम और अधिकारियों की घेराबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि लड़ाई आरपार की होगी। आंदोलन को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा। अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरूवार को संघ की पुन: बैठक होगी। पूर्व बार संघ अध्यक्ष शंकर सिंह गौतम, रामस्वरूप सिंह, रामकृष्ण त्रिपाठी, अवधेश गुप्ता (खादी वाला), डा.विचित्र वीर सिंह, राजेश दुबे आदि उपस्थित रहे।

If action is not taken on SI then there will be agitation

If action is not taken on SI then there will be agitation- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed