फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   I will serve the public along with my husband: Krishna

पति के साथ जनता की भी सेवा करूंगी : कृष्णा

Thu, 06 Jun 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
I will serve the public along with my husband: Krishna
बबेरू (बांदा)। पति पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल लीवर की गंभीर बीमारी से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि सपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया। कई दिन अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझने के बाद जब पति को चुनाव लड़ने में असहाय देखा तो उनके ही कहने पर चुनाव मैदान में उतरी। पति की राजनीतिक सूझबूझ और जन समर्थन मिला तो चुनाव में जीत भी मिली। अब पति और परिवार के साथ-साथ जनता की सेवा करना ही मकसद है।
विज्ञापन

यह कहना है नव निर्वाचित सांसद कृष्णा पटेल का। पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं कृष्णा को राजनीति के दांवपेंच भी भलीभांति मालूम हैं। बुधवार को जीत की पहली सुबह थी, लेकिन कृष्णा की दिनचर्या हमेशा की तरह ही शुरू हुई। पूजा-पाठ के बाद उन्होंने अपने और पति के लिए रसोई में जाकर चाय बनाई। इसके बाद अगले पांच सालों में किए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। कहा कि संसदीय क्षेत्र 10 साल से उपेक्षा का शिकार है। यहां तेजी से विकास कराना पड़ेगा। गठबंधन की सरकार बनी तो भी और न बनी तो भी, विकास की अनदेखी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नव निर्वाचित सांसद की पांच प्रमुख प्राथमिकताएं

1- किसानों की पानी-बिजली की समस्याओं का निदान किया जाएगा। क्रय केंद्रों से वाजिब दाम और सहकारी समितियों से पर्याप्त खाद दिलाई जाएगी।
2- ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को बरसात में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
3- बांदा हो या चित्रकूट , किसी में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। दोनों ही जिलों में छोटे-छोटे रोजगार के साधन विकसित करने का प्रयास होगा।
4- प्राथमिक विद्यालयों से लेकर डिग्री काॅलेज तक की शिक्षा में सुधार का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
5- समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां की बिगड़ी व्यवस्थाओं को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed