फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband made fake income certificate, report filed

Banda News: पति का बनाया फर्जी आय प्रमाण पत्र, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Nov 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 03 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Husband made fake income certificate, report filed
बांदा। एक महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद भरण पोषण पाने के लिए पति का आय प्रमाण पत्र फर्जी बनवा लिया। पुलिस ने पति की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका मोहल्ला निवासी वसीम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि अलीगंज मोहल्ला निवासी रूबी खान से उसका निकाह वर्ष 2019 में किया गया था। वह 16 अप्रैल 2020 से अलग रह रहे हैं। दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज है। आरोप है कि उसकी पत्नी ने बीते वर्ष तीन सितंबर को किए आवेदन पर तहसीलदार ने वसीम के नाम से 10 हजार रुपये मासिक वेतन का आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया। शिकायत पर एसडीएम ने 10 अक्तूबर को जांच में आय प्रमाण पत्र फर्जी पाया। इस मामले में सदर तहसील के लेखपाल रमेशचंद्र अवस्थी, पीड़ित की पत्नी रूबी और उसके ससुर छनेहरा लालपुर लेखपाल हाशिम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed