{"_id":"663bbdf94dd3e02e120082b8","slug":"husband-accused-of-throwing-her-from-the-roof-banda-news-c-212-1-bnd1003-110317-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति पर लगाया छत से फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति पर लगाया छत से फेंकने का आरोप
Wed, 08 May 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 08 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
बांदा। मामूली बात पर दंपती के बीच मारपीट हो गई। पत्नी ने पति पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के छिरहुटा गांव में रहने वाले संतोष कुमार की पत्नी 26 वर्षीय नीतू मंगलवार रात को अपनी बड़ी बहन सरवन से मोबाइल पर तेज आवाज में बात कर रही थीं। पति ने उन्हें मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पत्नी का आरोप है कि वह भागकर छत पर गई तो पीछे से आए पति ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। इधर पति संतोष ने अपनी चोटें दिखाते हुए कहा कि उसके साथ भी मारपीट हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। (संवाद)