फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hurt by loss of land in consolidation, young man commits suicide

Banda News: चकबंदी में जमीन जाने से आहत युवक ने जान दी

Wed, 10 Jul 2024 03:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Hurt by loss of land in consolidation, young man commits suicide
बांदा/ तिंदवारी। चकबंदी में दस बिस्वा जमीन चली जाने से परेशान युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के क्योटरा बहिंगा निवासी चंद्रपाल (45) ने अपने घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर स्थित बबूल के पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। छोटे भाई दुलीचंद्र व साले सज्जन प्रसाद ने बताया कि चंद्रपाल सात महीने से कैंसर से पीड़ित था। मई में उसे जांच के लिए दिल्ली ले गए थे। दो दिन पहले उसे झांसी में दिखाया था। डॉक्टरों ने दो लाख रुपये इलाज में खर्च बताया। इस पर परिजन उसे वहां से भी वापस ले आए थे।

दुलीचंद्र ने बताया कि इस बीच गांव में चकबंदी के दौरान उनकी बस्ती के अंदर की दस बिस्वा जमीन निकाल दी गई। इससे परेशान होकर चंद्रपाल ने खुदकुशी की है। चंद्रपाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। गांव में तीन बीघा जमीन है। घर में पत्नी कल्पना व तीन पुत्र एक पुत्री हैं। तिंदवारी थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि बीमारी में इलाज के लिए आर्थिक तंगी आड़े आने की बात चंद्रपाल के परिजनों ने बताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed