{"_id":"61fc0b7bd9ff1855436824f2","slug":"hurt-by-husband-s-death-old-woman-hanged-herself-banda-news-knp678683470","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत से आहत वृद्धा ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत से आहत वृद्धा ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। घर में वृद्धा ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि पति की मौत के बाद से वह काफी दुखी व परेशान थी। साल भर पूर्व भी वृद्धा ने जान देने का प्रयास किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के भज्जू पुरवा (गुरेह) निवासी इंद्रनिया (60) ने बुधवार की शाम खपरैल में बहू की साड़ी से फांसी लगा ली। बहू अंजू ने शव देखा तो घरवालों को जानकारी दी। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। मृतका के पुत्र संतोष ने बताया कि पांच साल पूर्व पिता रामकृपाल की मौत के बाद मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिछले साल भी मां इंद्रनिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस का कहना है कि किसी आरोप की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखी जाएगी।