फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hurt by father's death, woman commits suicide

Banda News: पिता की मौत से आहत महिला ने दी जान

Fri, 19 Apr 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Hurt by father's death, woman commits suicide
बांदा। महिला ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके बालों के बीच फंसा सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। इसमें लिखा है कि पिता की मौत से आहत होकर जान दे रही है, लिहाजा घरवालों को परेशान न किया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला निवासी नीलम (32) ने गुरुवार को दोपहर घर के कमरे में पंखे से प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय उसके बच्चे आकांक्षा (9), अनन्या (7) व आदित्य (5) बगल के कमरे में खेल रहे थे। कुछ देर बाद पति सूर्यभान दुकान से चेक लेने घर आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने बच्चों से मां के बारे में पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि मां अंदर कमरे में सो रही है। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई उत्तर नहीं मिला तो उसने फोन से नीलम के मामा कताई मिल निवासी जगतपाल को बुलाया।
विज्ञापन

मामा के आने पर दोनों से खिड़की को धक्का देकर अंदर देखा तो नीलम फंदे से लटकी थी। पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर शव को बाहर निकाला। बालों में सुसाइड नोट भी खुसा हुआ मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति सूर्यभान ने बताया कि वह छोले भठूरे का ठेला लगाता है। वह सुबह ठेला लगाने चला गया था। पति ने बताया कि ससुर की मौत चार साल पहले कोरोना से हुई थी। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतका ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

- गई थी फूल खरीदने, लौटी रस्सी लेकर
नौ साल की बेटी आकांक्षा के मुताबिक मां नीलम गुरुवार सुबह घर से फूल खरीदने निकली थी, लेकिन जब लौटी तो फूल के साथ-साथ उनके हाथ में रस्सी भी थी। किसी को क्या पता था कि नीलम मौत को गले लगाने का इरादा करके ही घर से निकली थी।
- यह लिखा था सुसाइड नोट में

शहर कोतवाल अनूप दुबे के मुताबिक सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि पिता की मौत के बाद अंदर ही अंदर टूट चुकी हूं। मेरी खुदकुशी करने में पति का दोष नहीं है। मेरे बच्चों का ख्याल रखना। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना। पति से उसे कोई शिकायत नहीं है।

बड़ी बहन ने भी की थी खुदकुशी
नीलम का मायका साड़ी गांव में है। वह चार बहन एक भाई थी। बड़ी बहन ने भी कुछ साल पहले इसी तरह फंदा लगाकर जान दी थी। नीलम के पिता रामकुमार पेशे से किसान थे। चार साल पहले नीलम के पिता का निधन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed