{"_id":"573617354f1c1b4969919bc4","slug":"htyabhiyukton-the-arrest-of-former-military-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजी के हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व फौजी के हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी को प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 13 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मृतक फौजी के परिजन व समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। रिटायर्ड फौजी छेदी सिंह की फरवरी में हुई हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार न करने के विरोध मेें मृतक के परिजनों और समर्थक आदि ने शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया और डीआईजी व एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर, पुलिस ने इसी दिन एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जय जनता जनार्दन पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन के दौरान दिए गए ज्ञापन मेें कहा गया कि फौजी छेदी सिंह की हत्या के अभियुक्त अपराधी और गुंडे हैं। मृतक के पुत्र प्रवीण सिंह ने बताया कि उसका पिता अपने दिए पैसे का तगादा करने आया था। इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
आरोपी खुलेआम धूम रहे हैं। अब परिवार को मारना चाहते हैं। एडीएम गंगाराम गुप्ता ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में बृजमोहन सिंह, गणेश सिंह, रामपाल सिंह, बृजेंद्र सिंह, उदयभान सिंह इत्यादि सहित अन्य महिला-पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार को इसी मामले के आरोपी चिल्ला थाना पुलिस ने पिपरहरी गांव निवासी राधे पुत्र रामआसरे को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।