फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   How will the weight of government blankets reduce to half during winters

Banda News: सरकारी कंबल का वजन आधा कैसे जाएगा मरीजों का जाड़ा

Sun, 24 Nov 2024 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
How will the weight of government blankets reduce to half during winters
बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले कंबलों का वजन मात्र एक किलोग्राम है। इतने हल्के कंबलों से मरीजों का ठंड से बचाव मुमकिन नहीं है, जबकि शासन की गाइड लाइन के मुताबिक एक कंबल का वजन दो किलो 200 ग्राम होना चाहिए।
विज्ञापन

103 शैया वाले जिला अस्पताल में महिला, पुरुष, चिल्ड्रेन, और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को भर्ती किया जाता है। इन दिनों सुबह और शाम पड़ रही ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले कंबल बहुत ही हल्के हैं। इन हल्के कंबलों से मरीज सर्दी में ठिठुर जाएंगे।
विज्ञापन

मरीजों को दिए जाने वाले कंबलों का वजन दो किलो से अधिक होना चाहिए, लेकिन इन दिनों मरीजों को जो कंबल ओढ़ने के लिए दिए जा रहे हैं, उनका वजन मात्र एक किलो है। अस्पताल के कंबल की तौल कराई गई तो उसका वजन एक किलो चार ग्राम ही निकला, जो मानक के आधे से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे प्रतीत होता है कि कंबलों की खरीद में मानक का ध्यान नहीं रखा गया। प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर संज्ञान लेने के लिए कहा है।

कंबल का वजन दो किलो 200 ग्राम होना चाहिए। इसके साथ ही 70 प्रतिशत ऊनी होना चाहिए। कंबल की लंबाई 235 और चौड़ाई 140 सेंटीमीटर होना चाहिए, लेकिन कंबल के मानक कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed