फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Household and crop burnt by fire

आग से गृहस्थी और फसल जली

Sat, 18 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Household and crop burnt by fire
बेरू में अग्निकांड स्थल का निरीक्षण करते विधायक चंद्रपाल कुशवाहा। - फोटो : BANDA
नरैनी/बबेरू। आग लगने से घर-गृहस्थी जल गई। बुझाने में दंपति भी झुलस गए, भैंस की मौत हो गई। झुलसे दंपति को सीएचसी पहुंचाया गया। उधर,
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव निवासी भागीरथ के रिहायशी मकान में शनिवार को दोपहर आग लग गई।
घटना के वक्त भागीरथ सपरिवार खेत में था। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर समेत पूरी गृहस्थी और अनाज जल गया। भैंस की भी जलकर मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान भागीरथ (58) और उसकी पत्नी चुनुबादी (55) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्साधीक्षक डा. बीएस राजपूत ने बताया कि दोनों की हालत सामान्य है। गृहस्वामी ने लगभग एक लाख रुपये का नुकसान बताया है। आग लगने का कारण नहीं बता सका।
उधर, कमासिन ब्लाक के अमेढ़ी गांव में खलिहान में आग लगने से राजकरन पुत्र लक्ष्मी सिंह व राजेंद्र सिंह और रामस्वरूप सिंह की फसल जलकर राख हो गई। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया। गांव के कोटेदार को खाने की व्यवस्था के लिए कहा। उन्होंने ग्रामीणों को मॉस्क भी बांटे। प्रदीप मिश्रा, इंद्रेश द्विवेदी, केशव प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आग से घर-गृहस्थी जली, बकरी मरी
अतर्रा/ओरन। थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में शनिवार की दोपहर राममिलन के पशुबाड़े में आग लगने से एक बकरी की मौत हो गई और दो झुलस गईं। आग पर काबू पाकर ग्रामीणों ने करीब छह बकरियों को जलने से बचा लिया। लेखपाल ने आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के बेल्दान गांव निवासी शारदा प्रसाद वर्मा के घर में शनिवार को दोपहर आग लग गई। पूरी गृहस्थी जल गई। भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के वक्त परिवार खेत में था। गृहस्वामी ने लगभग दो लाख रुपये का नुकसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed