फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   House caught fire due to short circuit, innocent child burnt

Banda News: मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, मासूम झुलसा

Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to short circuit, innocent child burnt
बांदा। कच्चे मकान में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग से मासूम झुलस गया। आग से मकान की पूरी गृहस्थी भी जल गई। ग्रामीणों ने बगल में स्थित खेत में बोर को चालू कराकर आग पर काबू किया। हादसे में मासूम का चाचा भी उसे बचाने में झुलस गया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के निलाथू गांव निवासी अनमोल (डेढ़ साल) बुधवार की शाम घर में खेल रहा था। उसकी मां माया हैंडपंप से पानी लेने गई थी। तभी कच्चे मकान में बिजली की शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने पूरे मकान में अपनी गिरफ्त में ले लिया। मासूम को अंदर फंसा देख चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

इस बीच मासूम का चाचा दिनेश वहां पहुंच गया। उसने किसी तरह से दीवार फांदकर घर के अंदर घुसकर मासूम को आग से बाहर निकाला। इस आपाधापी में चाचा दिनेश और मासूम अनमोल झुलस गए। हालांकि चाचा मामूली और मासूम गंभीर झुलस गया। अनमोल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता प्रेमचंद ने बताया कि आग लगने पर पड़ोसी से मकान से जुड़े खेत में लगे बोर से पानी लाकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed