{"_id":"570e90264f1c1be95f4a6b0b","slug":"hot-water-to-quench-the-thirst-of-devotees-from-tankers","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकरों के गर्म पानी से प्यास बुझा रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकरों के गर्म पानी से प्यास बुझा रहे श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खत्रीपहाड़ स्थित विंध्यवासिनी देवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू/खत्रीपहाड़। मढ़ी दाई मंदिर और श्री सिद्धदात्री विंध्यवासिनी मंदिर में सप्तमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उधर, चैत्र नवरात्रि महोत्सव पर खत्रीपहाड़ में श्रद्धालुओं को टैंकरों में भरा गर्म पानी पीना पड़ रहा है। पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम न होने से ताबड़तोड़ चोरियां हो रही हैं।
विज्ञापन
बबेरू के मढ़ी दाई मंदिर में नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने देवी दर्शन कर कन्या भोज कराया। मेले में महिलाओं ने पूजा और घर-गृहस्थी का सामान खरीदा। उधर, विंध्यवासिनी मंदिर में बुधवार को मेला पूरे परवान रहा। एमपी के कई जिलों समेत स्थानीय हजारों दर्शनार्थी मैया के दर्शन को खत्रीपहाड़ आ रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को भीषण तपिश और धूप के बावजूद भक्तों ने लेटकर परिक्रमा दी। पहाड़ की चोटी पर चढ़कर विंध्यवासिनी को प्रसाद चढ़ाया। मेला परिसर में लगे दोनों हैंडपंप खराब हो गए हैं। दुकानदार पानी के पाउच व बोतल दो से तीन गुना दाम में बेंचकर चांदी काट रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, हमीरपुर से देवी दर्शन को आए राजेंद्र कुमार की जेब से उचक्कों ने पर्स पार कर दिया। इसमें एक हजार रुपये व कुछ जरूरी कागजात थे। श्रद्धालुओं ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन राजेंद्र के न पैसे मिले और न ही कागजात। थानाध्यक्ष मुन्ना बाबू निरंजन ने बताया कि मेले में 45 कांस्टेबल व 25 एसआई की डिमांड की गई थी, लेकिन सिर्फ 25 सुरक्षाकर्मी मिले हैं। इन्हीं से काम चलाया जा रहा है।