{"_id":"66dca150212e7a23db0f4314","slug":"honer-banda-news-c-212-1-bnd1004-115296-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्श और पिता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्श और पिता सम्मानित
विज्ञापन
बांदा। समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद अर्श और उनके पिता मोहम्मद अशफाक को सम्मानित किया। कहा कि अर्श ने जिले ही नहीं बुंदेलखंड का गौरव बढ़ाया है।
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण त्रिपाठी विदित ने बलखंडीनाका निवासी खिलाड़ी मोहम्मद अर्श और उनके पिता मोहम्मद अशफाक को कैंप कार्यालय में आमंत्रित किया। गुरुवार को यहां दोनों का फूल माला से स्वागत किया।
राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी मोहम्मद अर्श कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र के पुणे में वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से आयोजित जूनियर इंटरनेशनल ग्रांड फिक्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने कहा कि मोहम्मद अर्श की इस प्रतिभा से पूरा ज़िला गौरवान्वित हुआ है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव ने अर्श को शाल ओढ़ाकर व उपहार मे ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सयुस जिलाध्यक्ष आमिर खान मन्नी, नासिर खान, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निलेश श्रीवास, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अबरार फारुकी, दुष्यंत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।