{"_id":"62b74a87be1abc2eb72a7589","slug":"homemade-handed-over-to-2705-beneficiaries-banda-news-knp70428442","type":"story","status":"publish","title_hn":"2705 लाभार्थियों को सौंपी घरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2705 लाभार्थियों को सौंपी घरौनी
विज्ञापन
Homemade handed over to 2705 beneficiaries
- फोटो : BANDA
बांदा। द्वितीय चरण के 2705 लाभार्थियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का वितरण किया गया। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुराग पटेल और जनप्रतिनिधियों ने जिले की पांचों तहसीलों के 10-10 लाभार्थियों को घरौनी सौंपी। पहले चरण में 524 गांवों के एक लाख 47 हजार 408 लाभार्थियों को घरौनी दी जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि 24 अप्रैल 2021 को प्रधानमंत्री ने योजना की शुरुआत की थी। प्रथम चरण में 524 गांवों के एक लाख 47 हजार 408 लाभार्थियों कि ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का वितरण किया गया था। द्वितीय चरण में अवशेष 2705 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया।
ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) मिलने के बाद लाभार्थी बैंकों से ऋण और अन्य वित्तीय लाभ के लिए अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में इस्तेमाल करने का हकदार हो जाएगा। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजकुमार राज, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला एंव अर्थ संख्याधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनपद के लुधौरा (कनवारा) के कुलदीप सिंह राजपूत को शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घरौनी सौंपी। घर लौटे कुलदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री से यह महत्वपूर्ण दस्तावेज पाकर वह बेहद खुश है। उसके लिए यह यादगार रहेगी।