फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   home,medical,covid 19,doctor,media prabhari

बदहाली संग कोरोना से जंग लड़ रहे मरीज

Sun, 02 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
home,medical,covid 19,doctor,media prabhari
बांदा। कोविड अस्पताल/राजकीय मेडिकल कालेज में बदहाली के बीच मरीज कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। सफाई न होने से वार्डों में गंदगी का आलम है। जगह-जगह कचरा पड़ा है। कोविड से सांस में दिक्कत से जूझ रहे मरीजों को शौचालयों की सड़ांध से भी जूझना पड़ रहा है। पानी का भी संकट है। उधर, मेडिकल कालेज में अव्यवस्थाओं का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को प्रधानाचार्य ने झूठा बताया।
विज्ञापन

जिंदगी की उम्मीद लेकर मेडिकल कालेज इलाज पहुंचे कोरोना पॉजिटिव मरीज यहां दुश्वारियों से सामना कर रहे हैं। इसकी पोल हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने खोली है। इसमें दिखाया गया है कि वार्डों के बाहर बॉयो मेडिकल कचरा फैला है। फर्श पर धूल की परत छाई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। पानी की खाली बोतलें पड़ी हैं। शौचालयों में गंदगी से सड़ांध मची है। इससे भर्ती मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। साफ पानी नहीं मिल रहा। नतीजे में तीमारदार मरीजों को बाहर से पानी की बोतलें खरीदकर पहुंचा रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की मेडिकल कालेज प्रशासन ने पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि कर्मचारियों की कमी से दिक्कत हो रही है। सफाई कर्मियों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने वायरल हो रहे वीडियो को मेडिकल कालेज का होने से इनकार किया है। कहा कि फिर भी वह इसकी जांच कराएंगे। सफाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया कि वायरल वीडियो की जांच के लिए डीएम से अनुरोध करेंगे। वीडियो झूठा होने पर पोस्ट डालने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी मेडिकल कालेज का बताकर एक वीडियो वायरल किया गया था। डीएम के निर्देश पर साइबर सेल द्वारा की गई जांच में वह झूठा पाया गया। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
फोटो परिचय-10-मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते विधायक प्रकाश द्विवेदी। साथ में मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव व सीएमओ डा. एनडी शर्मा। संवाद
विधायक ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण
बांदा। मेडिकल कालेज में अव्यवस्थाओं की मिल रहीं लगातार शिकायतों पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने निरीक्षण किया। तीमारदारों से समस्या पूछी। निर्माणाधीन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी देखा। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से प्लांट निर्माण शीघ्र कराकर मेडिकल कालेज प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य को आश्वासन दिया कि मरीजों के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव मदद का प्रयास करेंगे। प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव ने ऑक्सीजन सिलिंडर ढोने के लिए मजदूरों की मांग की। विधायक ने शीघ्र व्यवस्था का भरोसा दिया। सीएमओ डा. एनडी शर्मा, प्रतिनिधि रजत सेठ आदि भी मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed