फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Holly will be the power crisis

चित्रकूटधाम मंडल में होली तक रहेगा बिजली संकट

Sat, 28 Feb 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 28 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Holly will be the power crisis

मार्च की शुरूआत चित्रकूटधाम मंडल में बिजली संकट से होगी। तकनीकी कारणों से पैदा हुआ यह संकट होली की पूर्व संध्या तक चलेगा। चारों जनपदों को बारी-बारी से बिजली आपूर्ति की जाएगी।  

विज्ञापन


पावर कारपोरेशन अभियंताओं का कहना है कि फतेहपुर-ऊंचाहार हाईटेंशन लाइन में कोई फाल्ट आ गई है। इसके नतीजे में चित्रकूटधाम मंडल को करीब ढाई सौ एंपीयर बिजली कम मिल रही है। सामान्यतौर पर मंडल के चारों जनपदों को कुल 700 एंपीयर बिजली मिल रही थी। अब यह घटकर करीब 500 एंपीयर रह गई है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) उमेश वर्मा ने बताया कि बिजली की यह किल्लत ऊंचाहार लाइन दुरुस्त न होने तक बरकरार रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि चार मार्च तक लाइनों को फाल्ट दुरुस्त कर लिया जाएगा। होली के दिन से फिर पूर्व की भांति आपूर्ति मिलने लगेगी। उन्हाेंने बताया कि संकट के चलते मौजूदा समय में डबल ग्रुप व्यवस्था के तहत आपूर्ति की जा रही है। दो-दो जनपदों को बारी-बारी से बिजली दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed