फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hirasat me youvak ne thane me jeebh kati

हिरासत में युवक ने थाने में काट ली जीभ

Fri, 09 Apr 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hirasat me youvak ne thane me jeebh kati
बांदा। करीब डेढ़ माह पूर्व पड़ी डकैती की घटना में पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवक ने शुक्रवार को थाने में ब्लेड से अपनी जीभ काट ली। युवक को लहूलुहान देखकर पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी लहूलुहान और गंभीर हालत में युवक को आननफानन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के कुसंभियन डेरा (मऊ) में 23 फरवरी की रात संतोष गौतम के घर डकैती की वारदात हुई थी। बदमाशों की मारपीट में परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। पुलिस अब तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसी दौरान पुलिस ने मऊ गांव के ही दुबेन पुरवा निवासी अशोक उर्फ कोदउवा उर्फ बड़कउवा यादव को संदेह के आधार पर शुक्रवार को सुबह गांव से उठा लिया और थाने लेकर आई। यहां पूछताछ की जा रही थी। कुछ परिजनों आदि का आरोप है कि पुलिस प्रताड़ित कर रही थी। इसी बीच पुलिस कर्मियों की आंख बचाकर अशोक ने ब्लेड से अपनी जुबान काट ली।
विज्ञापन

जीभ काटने से लहूलुहान होकर अशोक थाने में ही तड़पने लगा। यह देख थाना पुलिस कर्मियों के हाथपैर फूल गए। तत्काल थाने के दो दरोगा और चार कांस्टेबल अपने वाहन से उसे बबेरू सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां कुछ देर भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। अत्यधिक रक्तस्राव होने से युवक की हालत नाजुक बताई गई है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने मीडिया को बताया कि कुसंभियन डेरा डकैती प्रकरण में पूछताछ के लिए अशोक यादव को थाने लाया गया था। इसी दौरान खुद उसने ब्लेड से जीभ काट ली। उधर, मरका एसओ ने पहले फोन रिसीव नहीं किया। बाद में स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed