फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Highway jam of lawyers against Deputy Registrar

उप निबंधक के खिलाफ वकीलों का हाईवे जाम

Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Highway jam of lawyers against Deputy Registrar
अतर्रा। उपनिबंधक के स्थानांतरण की मांग को लेकर 21वें दिन आक्रोशित वकीलों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर करीब आधा घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

उपनिबंधक विजय लक्ष्मी यादव के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलित है। कार्यवाई न होने से आक्रोशित तहसील में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए सड़क पर आए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने कहा कि लगातार बीस दिनों से गांधीवादी आंदोलन चल रहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन अधिवक्ताओं को जाम जैसा रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द उपनिबंधक का स्थानांतरण नहीं हुआ तो आंदोलन जिला मुख्यालय में किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। रोडवेज बस, एंबुलेंस आदि जाम में फंसी रही।
सूचना पर एसडीएम सौरभ शुक्ला और सीओ नितिन कुमार मौके पर पहुंचे और वकीलों को समझाने का प्रयास किया। वकीलों ने ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। एसडीएम के आश्वासन के पर एक घंटे बाद जाम खु

ल सका। महासचिव बृज मोहन राठौर, मनोज द्विवेदी, छोटेलाल अवस्थी, राजेश द्विवेदी, चंद्रपाल यादव, शिवनंदन, संजय श्रीवास्तव, सूरज बाजपेयी, रामनरेश, अरविंद पांडेय, राजकुमार पाठक, जितेंद्र तिवारी, राजेंद्र जाटव, राममिलन कुशवाहा, राजेंद्र, अजय यादव, विजयपाल, रामनरेश, ओमप्रकाश, प्रमोद अवस्थी, विश्वनाथ, नरेंद्र शुक्ला, इंस्पेक्टर वीर प्रताप, बिसंडा एसओ दिनेश कुमार सिंह, बदौसा थाना प्रभारी सहित कस्बा इंचार्ज पवन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed