फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   High school student hangs on the noose

हाईस्कूल की छात्रा फंदे पर झूली

Thu, 16 Apr 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
High school student hangs on the noose
नरैनी/बांदा। मजदूरी के लिए महानगर गए माता-पिता लॉकडाउन में फंस गए। इधर, दादी और भाई-बहनों के साथ रह रही किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चाचा का कहना है कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पा रही। अलबत्ता परिवार के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। एक अन्य घटना में युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव के मजरा भड़ेरा में कोमल यादव (16) पुत्री कल्लू ने बुधवार की शाम कमरा बंद कर सीलिंग पर साड़ी बांधकर फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद वहां आई छोटी बहन दीपा ने दीवार के झरोखे से शव लटकता देखा। सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के चाचा गंगा यादव ने बताया कि कोमल हाईस्कूल की छात्रा थी। घटना के वक्त घर में दादी भोला थी। दो अन्य बहनें हरछठिया और क्रांति पशु चराने गई थीं। कोमल की मां उमा और पिता कल्लू नोएडा में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन से दोनों वहीं फंसकर रह गए। कामकाज ठप होने से यहां घर के आर्थिक हालात अच्छे नहीं हैं। फिलहाल परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। मृतका पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना मेें जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी वीरन (19) पुत्र रामकिशोर ने बुधवार को शाम घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने फंदा काटकर गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की वजह किसी बात को लेकर घरवालों से झगड़ा बताया गया है।
युवा मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
बांदा। युवा मजदूर ने घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली देहात क्षेत्र के बिलबई गांव निवासी संजय (23) पुत्र कल्लू ने गुरुवार को दोपहर छत के हुक में रस्सी से फांसी लगा ली। खेत से लौटे परिजनों ने शव लटका देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

भाई मनोज ने बताया कि संजय अविवाहित था और दिल्ली में मजदूरी करता था। लॉकडाउन से पूर्व 21 मार्च को घर लौट आया था। घटना का कारण पता नहीं लग रहा। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed