फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   High Court to stop illegal mining is tough

अवैध खनन रोकने के लिए हाईकोर्ट हुआ सख्त

Fri, 04 Sep 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 04 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन

अवैध खनन पर लगातार सुनवाई कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट

विज्ञापन
ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए बांदा और फतेहुपर के डीएम को सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी किए हैं।

डीएम से कहा कि जनपद की सीमा से जुड़े फतेहपुर जनपद के ललौली कस्बे से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए सात दिन के अंदर क्लोज सर्किट (सीसीटीवी) कैमरे लगाए जाएं।

इंदिरा नगर (बांदा) निवासी दुर्गा शंकर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बांदा जनपद में हो रहे अवैध खनन के विरुद्ध रिट याचिका (संख्या-35308/2015) दायर कर रखी है। इस पर सुनवाई चल रही है। बुधवार (2 सितंबर) को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट द्वारा पूर्व में दिए गए आदेश पर बांदा डीएम ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया।

इसमें कहा गया कि जनपद में कहीं भी अवैध खनन नहीं हो रहा। एक जुलाई से 30 सितंबर तक सभी खदानें बंद हैं। यह हलफनामा मुकदमे की फाइल में शामिल किया गया। सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की डबल बेंच में शामिल न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण कुमार टंडन और न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने कहा कि कोर्ट के संज्ञान में यह लाया गया है कि बांदा में अवैध खनन से निकाली जा रही बालू ललौली (फतेहपुर) से होकर निकाली जा रही है।

डबल बेंच ने जनहित का हवाला देकर आदेश दिया कि फतेहपुर डीएम ललौली पुलिस स्टेशन में सात दिन के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। ललौली से गुजरने वाले हरेक वाहन इन कैमरों में रिकार्ड किए जाएं।

हाईकोर्ट ने बांदा व फतेहपुर डीएम को आदेश दिया कि मौके पर जाकर जांच करें कि अवैध खनन तो नहीं हो रहा। यह भी देखें कि खनन में किसी मशीन का इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने बांदा डीएम को आदेश दिए हैं कि मौके पर जाकर देखें कि खदानों में अवैध खनन तो नहीं हो रहा।

डीएम अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में अगली पेशी में पेश करें। अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। यह जानकारी वादी दुर्गाशंकर के अधिवक्ता अखिलेश कालरा ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed