फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Helpline numbers issued for students trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Helpline numbers issued for students trapped in Ukraine
बांदा। यूक्रेन में फंसे बांदा जनपद के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के लिए जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। प्रशासन को अब तक अखबारों के जरिए चार छात्र-छात्राओं के वहां फंसे होने की सूचना मिली है। इसके अलावा वहां फंसे छात्र-छात्राओं की सूचना स्थानीय प्रशासन या विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के नंबरों पर दी जा सकती है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रकाशित खबरों से उसे जानकारी हुई है कि कुमारी अलीशा पुत्री रफीक मंसूरी (छावनी, बांदा), हेमंत सिंह पुत्र चुन्ना सिंह (सेढ़ू तलैया, बांदा), नीरज गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता (मानस चौक, बिसंडा) और मनीष शुक्ला पुत्र फूलचंद्र (रानीपुर, कमासिन) यूक्रेन के कीव आदि शहरों में फंसे हुए हैं। यह सभी एमबीबीएस छात्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इनके अलावा अगर अन्य कोई छात्र-छात्रा रूस-यूक्रेन युद्ध में फंस गए हैं तो यहां जनपद स्तर पर डीएम, कलक्ट्रेट, एडीएम और दैवी आपदा लिपिक को फोन पर सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा भारतीय दूतावास वहां फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं के हर संभावित मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार, कीव (यूक्रेन) के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। स्वदेश वापसी के लिए यूपी सरकार भी अपने प्रदेश के छात्र-छात्राओं की व्यवस्था कर रही है। भारतीय दूतावास की वेबसाइट पर यह सारी व्यवस्थाएं अपलोड की जा रही हैं। इसे अपलोड कर ताजा स्थिति देखी जा सकती है।
यूक्रेन संबंधी सूचना के लिए प्रशासन के नंबर-
9454417531 - जिलाधिकारी
9454417602 - अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)
7860765130 - दैवी आपदा लिपिक
05192-220333, 05192-224632 - कलक्ट्रेट
विदेश मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर-
911123012113
911123014104
कंट्रोल रूम, नई दिल्ली
1800118797
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed