{"_id":"b73acfddc6d7679f21011579fdf7e585","slug":"helpline-for-dengue-patients-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के नियंत्रण कक्ष में डेंगू मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। किसी को डेंगू या इसके लक्षणों वाले बुखार की शिकायत हो तो वह 05192-224872 पर सूचना दे सकता है। सबसे पहले पास के अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी। बीमार की हालत गंभीर दिखी तो एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह जिला अस्पताल के डॉ. एसडी त्रिपाठी को नोडल इंचार्ज बनाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में ब्लड बैंक के डॉ. एसके वाजपेई को रोजाना सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मरीजों में डेंगू की जांच के आदेश दिए हैं। कहा है कि जरूरत हो तो दो बजे के बाद भी जांच करें। उनके साथ लैब टेक्नीशियन आसिम खां को लगाया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के फीवर क्लीनिक कमरा नंबर 3 व 4 के इंचार्जों को निर्देश दिया है कि किसी भी मरीज में डेंगू की जरा भी आशंका हो तो तुरंत जांच कराएं। फार्मेसी प्रभारी अधिकारी बृजेंद्र सिंह को रोजाना बुखार के मरीजों की सूचना देने को कहा गया है। चीफ फार्मेसिस्ट वीरेंद्र सिंह को दवाएं और डेंगू किट और सिस्टर इंचार्ज मेल वार्ड को बेड, गद्दे, कंबल आदि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि डेंगू बुखार एडीज मच्छर से फैलता है। यह मच्छर ठहरे पानी में पैदा होता है। डेंगू के लक्षणों मेें अचानक तेज सिरदर्द, बुखार, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, घबराहट, शरीर में लाल चकत्ते या दाने होना है।
गंभीर मामलों में पेशाब, मल, नाक, मुंह मसूड़ों से खून आने लगता है। उन्होंने बताया कि कूलर, टैंक, घड़ा, गमलों को 4-5 दिन में धूप में जरूर सुखाएं।
पीने के पानी को ढककर रखें। दिन में अंधेरे व शीलन भरे कमरे में न लेटें। पूरी आस्तीन की कमीज-पैंट, जूते-मोजे का प्रयोग करें। घरों के आसपास सफाई रखें। जलभराव न होने पाए। जांच से पहले पैरासीटामाल गोली के अलावा कोई दवा न लें।
डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण किया
डीएम सुरेश कुमार ने बुधवार को सुबह जिला पुरुष और महिला अस्पतालों का निरीक्षण किया। डेंगू कक्ष, रसोई, बर्न वार्ड, महिला वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड, इमरजेंसी, पोषण पुनर्वास केंद्र, ब्लड बैंक, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ. शेखर से ब्लड बैंक में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
सीएमएस ने डीएम को बताया कि अब तक जिला अस्पताल में डेंगू के चार मामले आए थे। यह जांच में निगेटिव पाए गए। निरीक्षण के समय महिला अधीक्षक डॉ. ऊषा सिंह भी मौजूद रहीं।