फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Heifer meat sold in the name of goat, tension in village

बकरे के नाम पर बछिया का मांस बेचा, गांव में तनाव

Sat, 25 Jul 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Heifer meat sold in the name of goat, tension in village
बछिया मांस प्रकरण के बाद शब्दा पुरवा में ग्रामीणों का जमावड़ा। - फोटो : BANDA
अतर्रा। बकरे के गोश्त (मीट) के नाम पर गाय की दो साल की बछिया का मांस बेचने की दो दिन बाद खुली पोल से गांव में तनाव हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

घटना अतर्रा ग्रामीण के मजरा शब्दा पुरवा की है। दो दिन पूर्व यहां शब्बीर पुत्र इस्लाम ने अन्ना गाय की दो साल की बछिया को दो अन्य लोगों के सहयोग से एक पक्के मकान में ले जाकर काटा और उसका मांस गांव के कई लोगों को बकरे का मीट बताकर 300 रुपये किलो में बेच दिया।
विज्ञापन

बछिया के अवशेष (चमड़ा, सिर, पैर आदि) घर से कुछ दूर मिट्टी में दफन कर दिए। किसी को कुछ पता नहीं चला। दो दिन बाद गांव के कुछ लोग वहां से गुजरे तो अवशेष पड़े देखे। इसी के बाद पोल खुली। गांव के राजेंद्र वर्मा, देव कुमार, बबलू प्रजापति, श्यामलाल, राजेंद्र, राजेश, दुल्ला प्रजापति आदि ने बताया कि उन्हें बकरे का मीट बताकर बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गांव में मामला तूल पकड़ते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सियाराम और इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी इस्लाम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दफनाए गए बछिया के अवशेषों को निकलाकर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामवृक्ष सिंह से पोस्टमार्टम कराया गया।
गांव के श्यामलाल पुत्र चुन्ना प्रजापति की तहरीर पर आरोपी शब्बीर के खिलाफ पुलिस ने गोवध अधिनियम की धारा 3,5 व 8 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। इसमें शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होगी। आरोपी शब्बीर मूलरूप से अतर्रा में लाल थोक का रहने वाला है। उसकी मां यहीं रहती है। पिता की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। शब्दा पुरवा में उसकी जमीन और मकान है। वह बकरे के मीट का कारोबार करता है।

घटना में शामिल लोगों को बचाने का आरोप
अतर्रा। बकरे के नाम पर बछिया का मीट बेचने के मुद्दे को लेकर सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अभी इसमें शामिल कुछ लोगों को बचा रही है। उधर, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता संघ अध्यक्ष सोनू गर्ग, विक्की, मोनू, मनोज, अशोक चौरिहा, रूपेश, राजेंद्र गर्ग, गोलू, रंगनाथ गर्ग, नरेंद्र गुप्ता और अखिल भारतीय युवा एकता परिषद के संयोजक सूरज पांडेय, संजय तिवारी, अंबरीश गर्ग आदि ने कड़ा रोष जताते हुए कहा कि पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा।

गांव का गश्त करते अतर्रा क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी।

गांव का गश्त करते अतर्रा क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed