Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Heavy waiting lists on trains; tickets unavailable

Banda News: अब लौटने की बारी, ट्रेनों में वेटिंग भारी

Tue, 10 Nov 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 10 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Heavy waiting lists on trains; tickets unavailable
फोटो 24- बांदा रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़। संवाद
बांदा। दिवाली पर घर आए लोगों की छुट्टियां खत्म होते ही वापसी का सिलसिला तेज हो गया है।
विज्ञापन

मुंबई, गुजरात, पंजाब, लुधियाना, दिल्ली और राजस्थान में नौकरी करने वाले लोग अब अपने काम पर लौट रहे हैं। इसका असर रेलवे के आरक्षण पर दिखने लगा है। लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर कोच की सीटें फुल हैं और 20 से 70 तक वेटिंग चल रही है।
त्योहार पर परिवार के साथ समय बिताने के बाद अब लोगों को रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। कोई फैक्टरी में काम करने के लिए गुजरात जा रहा है तो कोई मुंबई और दिल्ली में अपनी नौकरी पर लौट रहा है। पंजाब और लुधियाना में काम करने वाले श्रमिकों की भी वापसी शुरू हो गई है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को है। जिन्होंने पहले से आरक्षण नहीं कराया। कन्फर्म सीट नहीं मिलने पर उन्हें प्रतीक्षा सूची के सहारे सफर की उम्मीद लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के आरक्षण में बांदा से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर की 55 से 60, लखनऊ के लिए 65 से 70 और प्रयागराज के लिए 30 से 35 तक वेटिंग चल रही है। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में 45 से 50, हावड़ा के लिए 20 से 30 और अहमदाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों में 20 से 25 तक प्रतीक्षा सूची है।
एसी थर्ड श्रेणी में भी स्लीपर के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत तक वेटिंग बताई जा रही है। ऐसे में यात्रियों के सामने तत्काल टिकट या दूसरे विकल्प तलाशने की मजबूरी है।
-

मुंबई-गुजरात की राह में टिकट का संकट
बांदा से रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों की संख्या त्योहार के बाद बढ़ी है। मुंबई, अहमदाबाद और गुजरात के औद्योगिक शहरों में काम करने वाले श्रमिकों को वापसी के लिए आरक्षण नहीं मिल रहा है। स्लीपर में लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते परिवार के साथ यात्रा करने वालों की मुश्किल और बढ़ गई है। कई यात्रियों को अलग-अलग तारीखों में टिकट तलाशने पड़ रहे हैं। नौकरी पर समय से पहुंचने की मजबूरी के चलते लोग महंगे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।

----

कानपुर-दिल्ली के यात्रियों से चल रहीं रोडवेज बसें
रोडवेज बस स्टैंड पर लंबी दूरी के बजाय कानपुर और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की आवाजाही अधिक दिखाई दे रही है। आसपास के शहरों से आने-जाने वाले यात्री भी बसों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरी ओर, लंबी दूरी के लिए निजी स्लीपर बसों का किराया अधिक होने से यात्री इनमें सफर करने से कतरा रहे हैं। हालांकि निजी बस संचालकों के अनुसार त्योहार के बाद यात्रियों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
--

फोटो 24- बांदा रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़। संवाद

फोटो 24- बांदा रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़। संवाद

फोटो 24- बांदा रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़। संवाद

फोटो 24- बांदा रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed