फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Heavy vehicles will not come to the city every Monday of Sawan

Banda News: सावन के हर सोमवार को शहर नहीं आएंगे भारी वाहन

Sun, 21 Jul 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not come to the city every Monday of Sawan
बांदा। सावन में बांदा और चित्रकूट में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए 21 जुलाई की की रात नौ बजे आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह के भारी वाहनों का बांदा शहर व चित्रकूट की ओर जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश सावन के प्रत्येक सोमवार को प्रभावी रहेगा। यानी 22, 29, पांच अगस्त, 12 अगस्त व 19 अगस्त को प्रभावी होगा। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रूट डायवर्जन कुछ इस तरह रहेगा।
विज्ञापन

मटौंध-कबरई बार्डर- जनपद महोबा से आने वाले सभी भारी वाहन इस प्वाइंट पर रोक दिए जाएंगे तथा इनका बांदा शहर व चित्रकूट की ओर प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

- खड्डी तिराहा बैरियर- गौरीहार जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश) से आने वाले सभी भारी वाहन इस प्वाइंट पर रोक दिए जाएंगे। इनका बांदा शहर व चित्रकूट की ओर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूरागढ़ बाईपास बार्डर- जनपद महोबा, कबरई, मटौंध की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन इस प्वाइंट पर रोक दिए जाएंगे। इनका बांदा शहर व चित्रकूट की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-बेन्दाघाट-फतेहपुर बार्डर- जनपद फतेहपुर से की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन इस प्वाइंट पर रोक दिए जाएंगे। इनका बांदा व चित्रकूट की ओर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-चिल्ला-ललौली बार्डर- ललौली, जनपद फतेहपुर से की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन इस प्वाइंट पर रोक दिए जाएंगे। इनका बांदा व चित्रकूट की ओर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-जसपुरा-हमीरपुर बार्डर- जनपद हमीरपुर से की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन इस प्वाइंट पर रोक दिए जाएंगे। इनका बांदा व चित्रकूट की ओर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-करतल-पन्ना बार्डर- पन्ना मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन इस प्वाइंट पर रोक दिए जाएंगे। इनका बांदा व चित्रकूट की ओर प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
- स्योढ़ा बार्डर- जनपद सतना मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन इस प्वाइंट पर रोक दिए जाएंगे। इनका बांदा व चित्रकूट की ओर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-कालिंजर-सतना बार्डर- जनपद सतना मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन इस प्वाइंट पर रोक दिए जाएंगे। इनका बांदा व चित्रकूट की ओर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
-बदौसा-चित्रकूट बार्डर- इस प्वाइंट से कोई भी भारी वाहन जनपद चित्रकूट की तरफ नहीं जाएंगे।
-औगासी-फतेहपुर बार्डर- जनपद फतेहपुर से की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन इस प्वाइंट पर रोक दिए जाएंगे। इनका बांदा व चित्रकूट की ओर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

-सिंहपुर पहाड़ी बार्डर- इस प्वाइंट से कोई भी भारी वाहन चौकी सिंहपुर थाना बिसंडा से थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट की ओर नहीं जाएंगे ।
-कमासिन-राजापुर बार्डर- इस प्वाइंट से कोई भी भारी वाहन थाना कमासिन से जनपद चित्रकूट की ओर नहीं जाएंगे।


ट्रैफिक बैरियरों पर तैनात रहेगी पुलिस
बांदा। उक्त ट्रैफिक बैरियरों पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ यातायात पुलिस के कर्मियों को तैनात किया गया है। यातायात निर्देशों के सम्बन्ध में किसी प्रकार की समस्या/सहायता हेतु निरीक्षक यातायात के मोबाइल नम्बर- 9984563098 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed