फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Heart failure, two farmers in Banda and Chitrakoot

बांदा और चित्रकूट में दो किसानों का हार्ट फेल

Sun, 10 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 10 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Heart failure, two farmers in Banda and Chitrakoot
सदमे से मौत

नरैनी। कर्ज के बोझ और पैदावार कम होने की वजह से बांदा और चित्रकूट में दो किसानों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे दोनों के परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।  एसडीएम ने नियमानुसार मुआवजा दिललाने का आश्वासन दिया है। बांदा की नरैनी तहसील क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी दिलीप कुमार अवस्थी (50) पुत्र बाबूलाल शनिवार को देर शाम अपने खेत गया था। रात को खेत में ही उसे दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। उसकी मां राजाबाई व मौसी कलावती ने उसे खेत में पड़ा देखा। मां ने बताया कि दिलीप के हिस्से में छह बीघा जमीन है। तीन बीघा गेहूं की फसल की थ्रेसिंग कराई थी। इसमें मात्र डेढ़ क्विंटल अनाज निकला। तभी से वह तनाव में था।

विज्ञापन


छोटे भाई विद्याधर ने बताया कि दिलीप ने तीन साल पहले इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से डेढ़ लाख रुपये कर्ज ले रखा था। अदायगी न होने से ब्याज समेत कर्ज बढ़कर दो लाख से ज्यादा हो गया। सिंचाई व खाद-बीज के लिए पड़ोसियों से भी कर्ज ले लिया था। पिछले वर्ष मां के पैर के इलाज के लिए एक लाख रुपये साहूकारों से ब्याज पर ऋण लिया था। छह माह पहले पुत्री की शादी के लिए एक लाख रुपये कर्ज लेना पड़ा। सब मिलाकर लगभग उस पर पांच लाख का कर्ज था। एसडीएम महेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराएंगे। नियम के मुताबिक आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


उधर, चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के चौरा निवासी छंगू प्रसाद (48)  शनिवार की शाम गेहूं की फसल काटने खेत पहुंचे। थोड़ी देर बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। उसकी पत्नी रज्जी देवी ने बताया कि फसल खराब होने की चर्चा के बाद वह बेहोश हो गए। इलाहाबाद बैंक से 50 हजार का किसान क्रेडिट कार्ड भी बना है। खराब फसल का सदमा लगने से उनकी मौत हुई। उनके नाम छह बीघे जमीन है। उनके तीन पुत्र एक पुत्री है। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजापुर एसडीएम सीपी उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा। फिलहाल किसान के घर की जानकारी लेने के  लिए लेखपाल को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed