फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   health,SP,SDM,jail,DM

डीएम-एसपी ने जेल का मुआयना किया

Tue, 02 Mar 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
health,SP,SDM,jail,DM
health,SP,SDM,jail,DM - फोटो : BANDA
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डा.सिद्धार्थ शंकर मीणा ने मंगलवार को एक साथ जिला जेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जेल की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नजर आई। बताया गया कि किसी बंदी के पास कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। सभी बंदी मास्क लगाए पाए गए। 17 बंदी जेल के अस्पताल में भर्ती मिले। डीएम ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि कोई भी प्रतिबंधित वस्तु अंदर नहीं आनी चाहिए। साथ ही बंदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य का परीक्षण कराएं। निरीक्षण के दौरान एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ, एसडीएम सुधीर कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सौरभ शुक्ला इत्यादि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
फोटो परिचय-10-संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
रविदास समता-ममता और न्याय की प्रतिमूर्ति
तिंदवारी/ओरन। अतरहट गांव में संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेता जयराम सिंह (बछेउरा) ने कहा कि रविदास सामाजिक समानता एवं समता-ममता, न्याय की प्रतिमूर्ति थे।
विज्ञापन

जिला महासचिव मधुराज पाल ने कहा कि वर्तमान जनमानस को संत शिरोमणि रविदास के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। मुख्य सेक्टर प्रभारी चित्रकूटधाम मंडल लल्लू प्रसाद निषाद, पूर्व राज्य मंत्री जगदीश प्रजापति, मुख्य सेक्टर प्रभारी सत्येंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शिवबरन वर्मा, प्रशांत यादव, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नरैनी विधान सभा के चौसड़ गांव में मधुसूदन कुशवाहा ने संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत सदस्य राजेश शिवहरे ने सभी से संत के बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूर्व बसपा अध्यक्ष बलदेव वर्मा, विधान सभा अध्यक्ष सिकंदर निषाद, मथुरा प्रसाद गुप्ता, नगर अध्यक्ष दिलीप अग्निहोत्री, अमन आदर्शी, गोकरण वर्मा, रामऔतार, पंकज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed