{"_id":"573379cc4f1c1ba130919dc0","slug":"health-department-scribes-squatted","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों ने धरना दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 11 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। 11 सूत्रीय मांगें कीं। अध्यक्ष महेंद्र कुमार द्विवेदी की अगुवाई में कर्मचारियों ने कहा कि शासन उनकी उपेक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
कई दिनों से कर्मचारी काला फीता बांधकर विरोध जता रहे हैं। समायोजन और प्रोन्नति से संबंधित यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो 6 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। धरने को सत्येंद्र कुमार निगम, अनुराग द्विवेदी, सुनील कुमार, राजेश कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
तृप्ति, ज्योत्सना, मोहम्मद अशफाक, अनिल गुप्ता, अमित राना, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, गौरव दीक्षित, लक्ष्मीनारायण आदि मौजूद रहे। संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन